PM-Vidyalaxmi Scheme: 1.12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को ₹15,634 करोड़ की मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

PM-Vidyalaxmi Scheme: हायर एजुकेशन हासिल करने में पैसों की परेशानी अब स्टूडेंट्स के लिए बड़ी बाधा नहीं बनेगी. सेंट्रल गवर्नमेंट की पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना (PM-Vidyalaxmi Scheme) के तहत एलिजिबल स्टूडेंट्स को बिना कॉलेटरल और गारंटर के एजुकेशन लोन मिल सकता है.

विज्ञापन

PM-Vidyalaxmi Scheme: हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट की पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना मददगार साबित हो रही है. योजना के तहत अब तक 1.12 लाख से ज्यादा एजुकेशन लोन मंजूर किए जा चुके हैं. जानें योजना की खास बातें.

हायर एजुकेशन हासिल करने में पैसों की परेशानी अब स्टूडेंट्स के लिए बड़ी बाधा नहीं बनेगी. सेंट्रल गवर्नमेंट की पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना (PM-Vidyalaxmi Scheme) के तहत एलिजिबल स्टूडेंट्स को बिना कॉलेटरल और गारंटर के एजुकेशन लोन मिल सकता है. साथ ही, एलिजिबल फैमिली को लोन के ब्याज पर छूट भी दी जाती है.

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी, किशन रेड्डी ने योजना की प्रगति से जुड़े आंकड़े साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2026 तक योजना के तहत 1,12,817 एजुकेशन लोन मंजूर किए जा चुके हैं. इन लोन की कुल राशि ₹15,634.78 करोड़ है.

ये भी पढ़ें: SBI Asha Scholarship 2026: 9वीं से लेकर विदेश में पढ़ाई तक मिलेगी ₹15 लाख की स्कॉलरशिप

PM-Vidyalaxmi Scheme: 10 लाख तक के लोन पर 3 प्रतिशत ब्याज छूट

पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना की शुरुआत नवंबर 2024 में की गई थी. इसका उद्देश्य एलिजिबल स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन के लिए आसान तरीके से एजुकेशन लोन उपलब्ध कराना है.

योजना के तहत जिन परिवारों की सालाना आय ₹8 लाख तक है, उनके पात्र स्टूडेंट्स को ₹10 लाख तक के एजुकेशन लोन पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाता है. वहीं, लोन लेने के लिए कॉलेटरल या गारंटर की जरूरत नहीं होती.

image.png
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा X पर शेयर किया गया इंफोग्राफिक | फोटो साभार: X/@kishanreddybjp

64 बैंक पोर्टल से जुड़े

एजुकेशन लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पीएम-विद्यालक्ष्मी पोर्टल शुरू किया गया है. इस पोर्टल पर कुल 64 बैंक जुड़े हैं. इनमें 12 पब्लिक सेक्टर बैंक, 20 प्राइवेट बैंक, 25 रीजनल रूरल बैंक और 7 कोऑपरेटिव बैंक शामिल हैं.

PM-Vidyalaxmi Scheme: ऐसे करें आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए स्टूडेंट्स को पीएम-विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड कर एजुकेशन लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है. पोर्टल पर अलग-अलग बैंकों के लोन विकल्प भी देखे जा सकते हैं.

केंद्र सरकार ने पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना के लिए वर्ष 2024-25 से 2030-31 तक ₹3,600 करोड़ का बजट तय किया है.

ये भी पढ़ें: पटना: नासरीगंज-पानापुर दियारा के बीच निशुल्क स्टीमर सेवा शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola