PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए अब तक 1.5 लाख रजिस्ट्रेशन, देखें लास्ट डेट
PM Internship Scheme
PM Internship Yojna के लिए अब तक 1.5 लाख से भी अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है, ऐसे में देखें आवेदन की आखिरी तिथि और इस इंटर्नशिप से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां.
PM Internship Scheme: केंद्र सरकार द्वारा लाई गई पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए अब तक 1.5 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कर लिए हैं, बता दें कि योजना देश के युवाओं को अपने स्किल डेवलप करने का एक सुनहरा मौका देगी और साथ ही इसका मुख्य उद्देश्य है युवाओं को बेरोजगारी की समस्या से समाधान दिलाना, ऐसे में जानें क्या है इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि और इस स्कीम से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.
क्या है PM Internship योजना?
पीएम इंटर्नशिप योजना केंद्र सरकार द्वारा पास की गई एक खास स्कीम है जिससे हमारे देश के युवाओं को रोजगार मिलने में मदद होगी, साथ ही इसके तहत युवाओं को कई बड़ी मल्टीनेशनल और विभिन्न तरह की कंपनियों के साथ जुड़ने का और उनसे सीखने का भी मौका मिलेगा. इस इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य है युवाओं को इंटर्नशिप देकर उनका स्किल डेवलप करना और बेरोजगारी से उन्हें मुक्त कराना. इस स्कीम का मुख्य लक्ष्य है आने वाले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप हासिल कराना. इस इंटर्नशिप के तहत प्रति माह चयनित उम्मीदवारों को 5 हजार रुपए की राशि हासिल होगी, और इसके साथ ही साल में एक बार उन्हें अलग से 6000 रुपए की राशि भी दी जाएगी. बता दें, कि इस इंटर्नशिप की कुल अवधि 12 महीनों की होगी.
PM Internship Yojna के लिए क्या है योग्यता?
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं, आईटीआई, या ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. बात करें अगर इस इंटर्नशिप के लिए आयु सीमा की तो इसके लिए 21 से 24 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बता दें, कि ऐसे कोई भी युवा जिनके पिता या परिवार में किसी का भी सालाना आय 8 लाख से ज्यादा है वो इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते.
PM Internship Yojna के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन?
PM Internship योजना के लिए आवेदन 12 अक्टूबर से शुरू हुए थे और इसके लिए आवेदन की आखिरी तिथि 25 अक्टूबर है. बता दें कि पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन पूर्ण रूप से ऑनलाइन मोड में ही होगा.
Also Read: UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर वैकेंसी, देखें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









