पटना हाईकोर्ट रिक्रूटमेंट 2026, ग्रेजुएट को मिलेगी 81100 तक की सैलरी

Updated:
विज्ञापन
पाटना हाई कोर्ट कार्यालय की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

पटना हाईकोर्ट कार्यालय की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाईकोर्ट ने Ex-Cadre Assistant के 68 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जानें ऐज लिमिट, एलिजिबिलिटी, सैलरी.

विज्ञापन

बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए अच्छी खबर है. पटना हाईकोर्ट ने Ex-Cadre Assistant (Group-C) के 68 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. इंटरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट्स 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2026 तय की गई है.

Patna High Court Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटडेट
एप्लीकेशन शुरू28 जुलाई 2026
एप्लीकेशन की लास्ट डेट27 अगस्त 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट30 अगस्त 2026

पटना हाईकोर्ट की तरफ से जारी वैकेंसी  के तहत कुल 68 पोस्ट पर भर्ती की जाएगी, जिनमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए पोस्ट रिजर्व किए गए हैं सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग के लेवल-4 पे मैट्रिक्स के अनुसार ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा नियमों के अनुसार अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा. 

कैटेगरी-वाइज वैकेंसी

कैटेगरीपोस्ट
GEN (UR)29
SC11
ST1
EBC12
BC8
EWS7
कुल पोस्ट68

Note: इन 68 पोस्ट में 23 पोस्ट फीमेल कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व्ड हैं.

ये भी पढ़ें: UPSC, रेलवे से लेकर बैंक तक, अगस्त में हैं ये 5 परीक्षाएं

Patna High Court Recruitment 2026: अकादमिक एलिजिबिलिटी 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
  • इसके साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किसी रिकॉग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से होना जरूरी है.

Patna High Court Recruitment 2026: ऐज लिमिट 

कैटेगरीमैक्सिमम ऐज लिमिट
GEN / EWS (मेल)37 वर्ष
GEN / EWS (फीमेल)40 वर्ष
BC / EBC (मेल और फीमेल)40 वर्ष
SC / ST (मेल और फीमेल)42 वर्ष

How to apply? कैसे करें आवेदन?

  • पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं.
  • वेकेंसी से रिलेटेड लिंक पर क्लिक करें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और मांगे हुए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड होने के बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट जरूर रख लें.

अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो पटना हाईकोर्ट की यह भर्ती आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना फॉर्म भर दें.

ये भी पढ़ें: JSSC:ऑनलाइन आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में आयी तकनीकी त्रुटि, तत्काल प्रक्रिया स्थगित


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola