NIFT Patna Recruitment 2024: निफ्ट में हो रही है नियुक्ति, जाने क्या है पूरा प्रोसेस

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Feb 2024 7:47 AM

विज्ञापन

NIFT Patna recruitment 2024

NIFT Patna recruitment 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) पटना ने विभिन्न ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है. इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.nift.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

NIFT Patna recruitment 2024: इन पदों पर हो रही है नियुक्ति
निफ्ट पटना ने विभिन्न ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के माध्यम से निफ्ट पटना में असिस्टेंट, मशीन मैकेनिक, असिस्टें (फाइनेंस), असिस्टेंट (वॉर्डेन), स्टेनोग्राफर, नर्स, जूनियर असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट एं लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे.

NIFT Patna recruitment 2024: जानें कितना है आवेदन शुल्क
निफ्ट पटना भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क ₹590 है. उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क एनआईएफटी पटना में डिमांड ड्राफ्ट में जमा करना होगा.

NIFT Patna recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
उपरोक्त पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा और कौशल/योग्यता परीक्षा शामिल होगी. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से योग्यता सूची के आधार पर होगा. मेरिट सूची लिखित-परीक्षा और कौशल-परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी.

NIFT Patna Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें
निफ्ट पटना भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. आवेदन पत्र डाउनलोड कर, निर्धारित प्रारूप में उसे भरना होगा और इस पते पर भेजना होगा- ध्यान दें कि लिफाफे पर “______________ के पद के लिए आवेदन” लिखा होना चाहिए. साथ ही आवेदन पत्र के साथ आयु/शैक्षिक योग्यता/जाति/अनुभव आदि के प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न की जानी चाहिए. इसके अलावा भर्ती की अन्य जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन चेक करें.

NIFT Patna recruitment 2024: जानें जरूरी जानकारी

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सभी पद अनुबंध के आधार पर भरे जाने हैं, अनुबंध की अवधि तीन साल होगी और उम्मीदवार के प्रदर्शन और संस्थान की आवश्यकताओं के आधार पर इसे आगे नवीनीकृत किया जा सकता है. चयनित उम्मीदवारों को संस्थान की आवश्यकता के अनुसार प्रारंभ में पटना परिसर में तैनात किया जाएगा और सार्वजनिक हित में किसी भी निफ्ट परिसर में तैनात किया जा सकता है. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से निफ्ट पटना की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola