NEET UG Answer Key 2025: नीट यूजी की आंसर की यहां करें चेक, जानें कब आएगा रिजल्ट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 May 2025 11:03 AM
NEET UG Answer Key 2025
NEET UG Answer Key 2025: मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट को हरी झंडी मिल गई है. एमपी हाईकोर्ट की तरफ से नीट यूजी रिजल्ट पर लगी रोक को हटा दिया गया है. जल्द ही नीट यूजी की आंसर की जारी की जाएगी. बता दें कि नीट यूजी परीक्षा में इस बार लगभग 22.7 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं.
NEET UG Answer Key 2025: देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. रिजल्ट से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से आंसर की जारी होगी. नीट यूजी की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी होगी. बता दें कि नीट यूजी के लिए परीक्षा 4 मई 2025 को हुई थी.
नीट यूजी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 मार्च 2025 तक का समय मिला था. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को हुआ था. परीक्षा के लिए आंसर की जारी होने वाली है. आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकेंगे.
NEET UG Answer Key ऐसे कर सकेंगे चेक
- आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर News Updates पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर NTA NEET UG Answer Key के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब सेट के अनुसार आंसर की खुल जाएगी.
- आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
NEET UG Result पर लगी थी रोक
नीट यूजी परीक्षा में लापरवाही को लेकर मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जा पहुंचा था. छात्रों का कहना था कि एमपी के इंदौर जिले में कई परीक्षा केंद्रों पर लाइट चली गई थी. इसके चलते हजारों परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसपर एमपी हाईकोर्ट ने रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दिया गया था.
एमपी हाईकोर्ट की तरफ से रोक पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि सिर्फ इंदौर सेंटर का रिजल्ट जारी नहीं होगा. इसके लिए सबूत मांगे गए हैं. ऐसे में रिजल्ट की घोषणा जून माह के पहले हफ्ते में हो सकती है. बता दें कि छात्रों के आंसर की पर प्राप्त ऑब्जेक्शन के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: नीट यूजी रिजल्ट के पहले बड़ा बदलाव, यहां देखें NMC के नए नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










