NEET UG 2025: भारत-पाक तनाव और अलर्ट के बीच नीट यूजी को लेकर बड़ी अपडेट, एग्जाम सेंटर जाने से पहले देखें कश्मीरी छात्र

NEET PG 2025
NEET UG 2025 के आयोजन को लेकर जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए अहम अपडेट है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. कश्मीर में छात्रों को नीट एग्जाम देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले पूरी जानकारी और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना होगा. इस बार NEET परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
NEET UG 2025 in Jammu Kashmir: 4 मई 2025 को पूरे देश में नीट यूजी एग्जाम (NEET UG 2025) होगा. जम्मू कश्मीर के 10 शहरों को परीक्षा केंद्र के रूप में चुना गया है. वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है. ऐसे में असमंजस की स्थिति है कि जम्मू कश्मीर में नीट परीक्षा कैसे आयोजित होगी या फिर एग्जाम सेंटर के ट्रांसफर आदि के बारे में विचार किया जाएगा. आइए समझते हैं इस लेख में जम्मू कश्मीर में नीट को लेकर दिशा-निर्देश (NEET UG 2025 in Jammu Kashmir) देखें विस्तार से.
जम्मू-कश्मीर में NEET 2025 के परीक्षा केंद्र (NEET UG 2025)
NEET 2025 की परीक्षा देशभर के 552 शहरों में आयोजित होगी. इनमें से जम्मू-कश्मीर के 10 शहरों को परीक्षा केंद्र के रूप में चुना गया है और इनमें बड़गाम, पुलवामा और कठुआ आदि शहर शामिल हैं. जिन छात्रों को जम्मू-कश्मीर में एग्जाम देना है, वे अपनी परीक्षा का शहर “NEET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025” के जरिए देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- NEET UG 2025: 4 मई को नीट यूजी…सेंटर बढ़े, सिक्योरिटी टाइट! छात्रों के लिए परीक्षा से पहले बड़ा अपडेट
जम्मू और कश्मीर NEET परीक्षा केंद्र 2025 के लिए निर्देश
जिन छात्रों को जम्मू और कश्मीर में NEET 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र दिया गया है, उन्हें कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना होगा. यह निर्देश इस प्रकार हैं:
- समय पर पहुंचें- छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:00 बजे तक पहुंचना जरूरी है। अगर कोई छात्र 1:30 बजे के बाद आता है, तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
- एडमिट कार्ड की आवश्यकता- छात्रों को NEET UG प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर दिखाना होगा ताकि उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश मिल सके
- परीक्षा समाप्ति से पहले न जाएं- छात्रों को परीक्षा खत्म होने से पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी.
- आधार कार्ड लाना अनिवार्य- छात्रों को अपना आधार कार्ड (अपडेटेड कॉपी) परीक्षा केंद्र पर लाना होगा, ताकि प्रवेश और सुरक्षा जांच में कोई समस्या न हो.
- प्रतिबंधित वस्तुएं- छात्रों को किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति नहीं है.
एडमिट कार्ड पर होगी पूरी जानकारी (NEET 2025)
जब NEET एडमिट कार्ड 2025 जारी होगा, तब उसमें छात्रों को पूरा परीक्षा केंद्र (शहर, पता, सेंटर कोड आदि) लिखा मिलेगा. इस जानकारी से उन्हें यह तय करने में आसानी होगी कि परीक्षा कहां देनी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




