ePaper

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Updated at : 15 Mar 2024 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
CA final exam 2024

CA final exam 2024

NEET MDS 2024 आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. नीट एमडीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 मार्च को बंद किया गया था.

विज्ञापन

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस परीक्षा के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा NEET MDS 2024 का एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी किया जाएगा. जो उम्मीदवार एनईईटी एमडीएस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. नीट एमडीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 मार्च को बंद किया गया था. इसकी परीक्षा 18 मार्च को होनी है.

NEET MDS 2024: निगेटिव मार्किंग

18 मार्च, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा. कंप्यूटर आधारित परीक्षा एक दिन और एक सत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 25% नकारात्मक अंकन होगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

NEET MDS 2024: ऐसे करें डाउनलोड

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET MDS एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा.
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें.
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

NEET MDS 2024: महत्वपूर्ण डेट्स

  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 11 मार्च
  • एडमिट कार्ड रिलीज डेट- 15 मार्च
  • परीक्षा तिथि- 18 मार्च
  • रिजल्ट डेट- 18 अप्रैल

NEET MDS 2024: एग्जाम पैटर्न

NEET MDS की परीक्षा को दो भाग में बांटा गया है. भाग 1 और भाग 2 के लिए अलग-अलग प्रश्न पूछे जाएंगे. भाग 1 में कुल 100 और भाग 2 में 140 प्रश्न पूछे जाएगें. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है. हर सही जवाब के लिए 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब के लिए 1 अंक काटे जाएंगे. परीक्षा के सारे प्रश्न एमसीक्यू यानि मल्टिपल आंसर क्वेश्चन फार्म में होंगे. पेपर कुल 3 घंटे का होगा. परीक्षा के बारे में सारी जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से ले सकते हैं.

Also Read: NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 18 मार्च को होनी है परीक्षा

Also Read:NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए कल तक कर सकते हैं आवेदन, 18 से 20 मार्च तक खुलेगा ऑनलाइन करेक्शन विंडो

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola