Know our country : जानिए भारत के जिलों के बारे में, किस राज्य में हैं सबसे अधिक जिले

Updated at : 05 Nov 2024 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
Map of India

देश में 28 जिले व 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो देश को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं. ये कई जिलों से मिलकर बने हैं. पर क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में कितने जिले हैं. आइए जानते हैं इस बारे में...

विज्ञापन

Know our country : किसी भी देश के सुचारु रूप से संचालन के लिए शक्तियों के विकेंद्रीकरण की जरूरत होती है. देश का शासन-प्रशासन सही तरीके से काम करे और देश के प्रत्येक हिस्से का समुचित विकास हो, इस कारण राज्य बनाये जाते हैं. ठीक इसी तरह, राज्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिलों की जरूरत होती है. हम सब जानते हैं कि वर्तमान में भारत में 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं. किंतु क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में कितने जिले हैं. आइए आज इसी की पड़ताल करते हैं.

राज्य, राजधानी और जिले

आंध्र प्रदेश : इसकी राजधानी अमरावती है और इसमें 26 जिले हैं.
अरुणाचल प्रदेश : राजधानी ईटानगर और जिले 26 हैं.
असम : इस राज्य की राजधानी दिसपुर है और यहां 35 जिले हैं.
बिहार : राजधानी पटना, जिले 38 हैं.
छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर, जिले 33.
गोवा : इसकी राजधानी पणजी है और राज्य में दो जिले हैं.
गुजरात : राजधानी गांधीनगर है और राज्य में 33 जिले हैं.
हरियाणा : इसकी राजधानी चंडीगढ़ है और राज्य में कुल 22 जिले हैं.
हिमाचल प्रदेश : इसकी राजधानी शिमला और राज्य में 12 जिले हैं.
झारखंड : राजधानी रांची है. इस राज्य में 24 जिले हैं.
कर्नाटक : इसकी राजधानी बेंगलुरु है और राज्य में 31 जिले हैं.
केरल : राजधानी तिरुवनंतपुरम है और 14 जिले हैं.
मध्य प्रदेश : इसकी राजधानी भोपाल है और राज्य में 55 जिले हैं.
महाराष्ट्र : इस राज्य की राजधानी मुंबई है और यहां 36 जिले हैं.
मणिपुर : राजधानी इंफाल, जिले 16.
मेघालय : राजधानी शिलांग, जिले 12.
मिजोरम : राजधानी आयजॉल है और राज्य में 11 जिले हैं.
नागालैंड : राजधानी कोहिमा, जिले 16 हैं.
ओडिशा : राजधानी भुवनेश्वर और जिले 30 हैं.
पंजाब : राजधानी चंडीगढ़, जिले 23 हैं.
राजस्थान : राजधानी जयपुर है और राज्य में 50 जिले हैं.
सिक्किम : राजधानी गैंगटोक, जिले छह हैं.
तमिलनाडु : राजधानी चेन्नई और 38 जिले हैं राज्य में.
तेलंगाना : राजधानी हैदराबाद, जिले 33 हैं.
त्रिपुरा : राजधानी अगरतला, जिले आठ.
उत्तराखंड : राजधानी देहरादून है और राज्य में कुल 13 जिले हैं.
उत्तर प्रदेश : राजधानी लखनऊ है और राज्य में कुल 75 जिले हैं.
पश्चिम बंगाल : राजधानी कोलकाता, जिले 23 हैं.

केंद्र शासित प्रदेश

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह : इसकी राजधानी श्री विजया पुरम है और यहां तीन जिले हैं.

चंडीगढ़ : इस केंद्रशासित प्रदेश में एक जिला है.

दादर व नगर हवेली और दमन व दीव : इस केंद्र शासित प्रदेश में तीन जिले हैं.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली : राजधानी दिल्ली, 11 जिले.

जम्मू व कश्मीर : राजधानी श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) व जम्मू (शीतकालीन), जिले 20.

लद्दाख : राजधानी लेह, जिले दो

लक्षद्वीप : राजधानी कावरत्ती है और इस केंद्रशासित प्रदेश में एक ही जिला है.

पुडुचेरी : इसकी राजधानी पुडुचेरी ही है और यह चार जिलों से मिलकर बना है.

विज्ञापन
Aarti Srivastava

लेखक के बारे में

By Aarti Srivastava

Aarti Srivastava is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola