Job Placement 2025: IIT धनबाद की नव्या की धमाकेदार एंट्री, Microsoft में इंटर्नशिप Google में लाखों की नौकरी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Jun 2025 7:24 PM
Job Placement 2025 IIT Dhanbad
Job Placement 2025: हर छात्र का सपना गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी टॉप कंपनियों में नौकरी करने का होता है. वहीं एक नाम नव्या श्रीवास्तव का सामने आता है. नव्या ने Microsoft के बाद Google में जॉब हासिल करके इतिहास रच दिया है. आईआईटी धनबाद की छात्रा नव्या श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
Job Placement 2025: Google में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉब करने वाले नव्या श्रीवास्तव की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. उन्होंने पहले विश्व की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप की और अब उन्हें गूगल में नौकरी (Job in Google) मिल गई है. नव्या की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार और संस्थान के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Job Placement of Navya: आईआईटी धनबाद से की पढ़ाई
नव्या झारखंड के धनबाद स्थित प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT धनबाद) की स्टूडेंट हैं. हालांकि, वो मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली है. नव्या ने साल 2017 से 2021 के बीच आईआईटी धनबाद से बीटेक (BTech from IIT Dhanbad) की डिग्री ली.
BTech Computer Science की डिग्री
नव्या श्रीवास्तव की LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने आईआईटी धनबाद से बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच से पूरा किया है. उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान कई तकनीकी प्रोजेक्ट्स में भाग लिया और कोडिंग के क्षेत्र में खुद को मजबूत किया. उनका फोकस, कठिन मेहनत और सीखने की इच्छा ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आई है.
Microsoft में इंटर्नशिप
बीटेक खत्म होने के बाद नव्या को टॉप कंपनी Microsoft में इंटर्नशिप के लिए गई. उन्होंने यहां मई 2020 से जुलाई 2020 तक इंटर्नशिप किया. माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप के दौरान नव्या ने प्रोडक्ट डेवलपमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया था. इस अनुभव ने उनके टेक्निकल स्किल को और भी निखारा. इसके साथ ही उन्होंने टीमवर्क, प्रॉब्लम सॉल्विंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स भी सीखी. उन्होंने अपनी काबिलियत से वहां भी एक अलग पहचान बनाई.
JEE Toppers की पहली पसंद है यह काॅलेज, करोड़ों में प्लेसमेंट, देखें Admission के लिए CutOff
Google में नौकरी
माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप के बाद उनका चयन गूगल में हो गया. वो साल 2021 जुलाई महीने से गूगल में काम कर रही हैं. नव्या को गूगल जैसी दिग्गज कंपनी में नौकरी मिली है. यहां वे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करेंगी. इस नौकरी के लिए चयन की प्रक्रिया बेहद कठिन थी जिसमें टेक्निकल इंटरव्यू, कोडिंग चैलेंज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल थे. नव्या ने हर चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और आखिरकार चयनित हो गईं.
उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत में कोई कमी न हो तो किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है. नव्या श्रीवास्तव का यह सफर हर उस छात्र के लिए प्रेरणास्रोत है जो आईटी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहता है. गूगल में उनका चयन भारत की युवा प्रतिभा की ताकत को भी दर्शाता है.
Job Placement Google में प्लेसमेंट और फ्री में बीटेक, फिर भी ये IIT नहीं टॉपर्स की पहली पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










