Sarkari Naukri: रेलवे में बिना परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Railway Sarkari Naukri 2025
भारतीय रेलवे में 10वीं पास लोगों के लिए बिना परीक्षा नौकर पाने का मौका, यहां देखें योग्यता, आवेदन शुल्क एवं अन्य जानकारियां.
Sarkari Naukri Vacancy In Indian Railways: अगर आप महज 10वीं पास हैं लेकिन रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस स्कीम के तहत 1785 पदों पर बहाली निकाली गई जिसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन rrcser.co.in पर जाकर कर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए अंतिम तिथि 27 दिसंबर है.
क्या है योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है साथ ही उनके पास ITI पास प्रमाण पत्र भी होनी चाहिए. बात करें अगर इस भर्ती के लिए आयु सीमा की तो इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष है और अधिकतम 24 वर्ष.
कितना है आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है, हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है. आवेदन शुल्क का भुगतान आप इंटरनेट बैंकिंग, या यूपीआई सुविधा के माध्यम से कर सकते हैं.
ऐसी नौकरी से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज
Also Read: Sarkari Naukri: ईस्टर्न रेलवे में बंपर बहाली, ऐसे करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










