Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार परिवहन विभाग में MV इंस्पेक्टर बनने का मौका, 10वीं पास के साथ चाहिए ये योग्यता

Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Jun 2025 5:09 PM

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri 2025: एमवी इंस्पेक्टर

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार के युवाओं के लिए एक शानदार सरकारी नौकरी का अवसर सामने आया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार परिवहन विभाग में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MV इंस्पेक्टर) के 28 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है.

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

बिहार में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2025 से शुरू हुई है. इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 है. बिहार के परिवहन विभाग में निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Bihar Sarkari Naukri 2025: एमवी इंस्पेक्टर के लिए ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अगले पेज पर BPSC Motor Vehicle Inspector Recruitment के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने पर प्रिंट जरूर ले लें.

BPSC Motor Vehicle Inspector Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जो 10वीं पास हैं और ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक हैं. यह नौकरी न केवल स्थिर करियर प्रदान करती है, बल्कि सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों को लागू करने में योगदान का अवसर भी देती है.

BPSC Motor Vehicle Inspector Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास केंद्र या राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है. इसके साथ ही, गियर वाली मोटरसाइकिल और हल्के मोटर वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.

कितनी चाहिए उम्र?

आयु सीमा 1 अगस्त 2025 तक मान्य होगी, जिसमें अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष, ओबीसी के लिए 40 वर्ष और एससी एसटी (पुरुष या महिला) के लिए 42 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित है. शारीरिक रूप से स्वस्थ होना भी एक महत्वपूर्ण मापदंड है.

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं, जिसकी संभावित तारीख 10 और 11 अगस्त 2025 है. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत वेतनमान हैं. इसमें लगभग 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति माह और अन्य सरकारी भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता आदि मिलेगा.

Best BTech College: बीटेक की फीस 1 लाख से कम, कितने रैंक पर मिलेगा IIT BHU में एडमिशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन