JAC Board 10th 12th Result 2023 LIVE: श्रेया सोनगिरी बनीं 10वीं की टॉपर, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
JAC Board 10th 12th Result 2023 LIVE Updates: झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें 95.38 प्रतिशत बच्चे पास हुए झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. अब इन परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे. 10वीं की परीक्षा में कुल 95.60% छात्र सफल हुए थे, जिसमें छात्रों की संख्या 96.71 प्रतिशत और छात्राओं की संख्या 92.16% दर्ज की गई थी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.comपर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. ज
कोडरमा के 97.02 फीसदी बच्चे पास, रांची का प्रतिशत 74.52 फीसदी रहा
कोडरमा के 97.02 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, जबकि राजधानी रांची में पास करने वाले बच्चों का प्रतिशत 74.52 फीसदी रहा.
10वीं टॉप 10 की लिस्ट
श्रेया सोनगिरी को मिले 490 अंक के साथ टॉपर बनी
सौरभ कुमार पॉल – 489
दीक्षा भारती – 488
दीप मित्रा – 488
मनीष सिंह – 487 अंक
शुभम कुमार – 487
कृतिका कुमारी -486
कुणाल पॉस- 486
प्रभाकर गोंजू- 486
बंटी कुमार- 486
12वीं साइंस में खुशी कुमारी टॉपर
12वीं साइंस में रांची की खुशी कुमारी ने टॉप किया है. प्रियंका घोष और पवन कुमार दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं.
दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं सौरभ और दीक्षा
झारखंड दसवीं बोर्ड परीक्षा में दूसरे नंबर पर आने वाले सौरभ पौल को 489 अंक मिले हैं जबकी दीक्षा भारती को 488 अंक प्राप्त हुए हैं. दीप मित्रा भी 488 अंक पाकर तीसरे नंबर पर हैं.
10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में इतने बच्चे
10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में 64 बच्चे शामिल हैं, जिनमें श्रेया सोनगिरी टॉपर हैं. उसे 500 में से 490 अंक प्राप्त हुए हैं. वो पुर्णापानी आदिवासी हाई स्कूल की छात्रा हैं.
झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट जारी, 81.45 प्रतिशत छात्र पास
झारखंड बोर्ड ने इंटर साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 81.45 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं.
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए