ePaper

JEE ADVANCED 2024 : कल 26 मई को होगी जेईई एडवांस 2024 परीक्षा ,देखें परीक्षा पैटर्न

Updated at : 25 May 2024 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
JEE Advanced 2025 Exam Guidelines

JEE Advanced 2025 Exam Guidelines

JEE ADVANCED 2024 : आईआईटी मद्रास कल 26 मई को जेईई एडवांस परीक्षा 2024 का आयोजन करने जा रहा है. ऐसे में ये हैं परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देश.

विज्ञापन

JEE ADVANCED 2024 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( आईआईटी) मद्रास कल 26 मई को जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन करने जा रही है. जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा का आयोजन आईआईटी में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

JEE ADVANCED 2024

जेईई एडवांस परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के प्रारूप में आयोजित की जा रही है. परीक्षा पैटर्न की बात करे तो आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे, पेपर 1 और पेपर 2. हर एक पेपर को हल करने के लिए कैंडिडेट को 3 घंटे का वक्त मिलेगा.

कब होगी जेईई एडवांस परीक्षा

जेईई एडवांस परीक्षा कल सुबह यानी 26 मई को आयोजित होगी, जिसमें पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और पेपर II दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी.

Also Read : CMAT 2024 : जारी हुआ सीएमएटी 2024 आंसर की,जाने क्या है आंसर की ऑब्जेक्शन प्रोसेस

जेईई एडवांस परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन 2024 परीक्षा पास करने वाले लगभग 2.5 लाख कैंडिडेट्स कल जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. जेईई एडवांस्ड 2024 के प्रश्न पत्र का विभाजन तीन सेक्शंस में होगा, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, और मैथ्स के प्रश्न होंगे.कुछ प्रश्नों के लिए निगेटिव मार्किंग भी रखी गई है.

जेईई एडवांस से जुड़ी जरूरी सूचना

कैंडिडेट्स को परीक्षा हॉल में अपना जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 लाना जरूरी होगा, एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी. कैंडिडेट्स को अपना एक आइडेंटिटी कार्ड साथ ले जाना भी जरूरी होगा.जेईई एडवांस एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था, कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम डाउनलोड कर सकते है. जेईई एडवांस 2024 की आंसर की 2 जून को जारी की कर दी जाएगी. कैंडिडेट्स आंसर की से असंतुष्ट होने पर 3 जून तक आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेगें.जेईई एडवांस 2024 के रिजल्ट साथ ही टॉपर्स की घोषणा 9 जून को घोषित कर दी जाएगी.

कब जारी होगा आंसर की

Also Read : TBSE Tripura Board 10th, 12th Results Declared: त्रिपुरा बोर्ड यहां से देखें परिणाम, यहां से चेक करें रिजल्ट

Also Read : Maharashtra SSC 10th Result 2024 : जल्द जारी होगा महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम

विज्ञापन
Pranav Aditya

लेखक के बारे में

By Pranav Aditya

Pranav Aditya is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola