JAC Board 12th Result 2025 OUT LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले करें चेक
JAC Board 12th Result 2025 LIVE Updates
JAC Board 12th Result 2025 LIVE Update: झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी आज यानी 31 मई 2025 को जारी किया गया है. छात्र अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
JAC 12th Commerce Topper Marksheet: कॉमर्स टॉपर रेशमी की मार्कशीट

Jharkhand Board 12th Toppers List: झारखंड बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट
झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में धनबाद जिले के गोविंदपुर अंकिता दत्ता को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. उन्हें 477 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. वहीं, कॉमर्स में चाईबासा की रहने वाली रेशमी कुमारी ने टॉप किया है.
JAC Board 12th Result 2025 LIVE Update: रांची की जिया जिला टॉपर
झारखंड बोर्ड 12वीं के साइंस रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में रांची की जिया कुमारी ने 500 में से 473 नंबर लाकर टॉप किया है. जिया के पिता टिफिन सर्विस चलाते हैं
JAC Board 12th Result 2025 LIVE Update: झारखंड बोर्ड 12वीं में कैसा रहा प्रदर्शन?
झारखंड बोर्ड 12वीं के साइंस रिजल्ट में 80.53 फीसदी लड़कियां सफल हुईं हैं और साइंस में 48.43% फीसदी लड़के सफल हुए हैं.
JAC Board 12th Result 2025 LIVE Update: रोल नंबर से झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज ओपन होगा और फिर आपको रोल नंबर और रोल कोड सेव करना होगा.
सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें.
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं या पीडीएफ में सेव कर सकते हैं.
JAC Board 12th Result 2025 OUT LIVE: झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट एक्टिव
झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के लिंक का एक्टिव हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए