JAC Board 12th Arts Result 2025 Date OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल, jacresults.com पर करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Jun 2025 8:36 PM

विज्ञापन

JAC Board 12th Arts Result 2025

JAC Board 12th Arts Result 2025 Date OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल यानी 5 जून 2025 को जारी होगा.

विज्ञापन

JAC Board 12th Arts Result 2025 Date OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल यानी 5 जून 2025 को जारी होगा. झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स के 2,28,832 के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी होगा.

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के कला संकाय का रिजल्ट 5 जून को दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा. जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा द्वारा इंटर कला के 2,28,832 के विद्यार्थियों के रिजल्ट का प्रकाशन किया जाएगा. रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जारी होगा. यह जानकारी जैक के सचिव जय कुमार मिश्रा ने दी.

JAC Board 12th Arts Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर JAC Board 12th Arts Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई डिटेल्स Roll Number और Roll Code से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
  • रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

झारखंड बोर्ड 12वीं में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए Roll Number और Roll Code की जरूरत होगी.

JAC Board 12th Arts Result By Digilocker

  • झारखंड बोर्ड की 12वीं की आर्ट्स की मार्कशीट 2025 को छात्र DigiLocker के जरिए भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
  • इसके लिए सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें.
  • फिर अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद “Import Documents” विकल्प पर क्लिक करें और “Jharkhand Academic Council, Ranchi” चुनें.
  • अब वर्ष 2025 को सेलेक्ट करें और अपना रोल नंबर व रोल कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद आपकी मार्कशीट DigiLocker अकाउंट में दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं.

JAC Board 12th Science and Commerce Declared: साइंस और कॉमर्स का जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. जैक बोर्ड की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं के लिए कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट SMS से देखें, करना होगा ये काम

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola