JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजली ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी टाॅपर लिस्ट

JAC Board 10th Topper 2025
JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड 10वीं में गीतांजलि ने टॉप किया है. हजारीबाग की रहने वाली गीतांजलि को 10वीं में कुल 98.6 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुए हैं.
JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है और इस बार बोर्ड परीक्षा में गीतांजली ने पूरे राज्य में टॉप कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाली इस छात्रा ने न सिर्फ अपने स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे परिवार और जिले को भी गर्व महसूस कराया.
इतने प्रतिशत अंक लाकर किया टॉप
बताया जा रहा है कि गीतांजली ने कुल 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने संगीत और साइंस में 100 में से 100 अंक हासिल किए है. इनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि ईमानदारी से मेहनत की जाए, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.
JAC Board 10वीं का टाॅपर लिस्ट
| रैंक | छात्र का नाम | विद्यालय का नाम | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 0001 | गीतांजली | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 98.60% |
| 0002 | ऋतु कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 98.20% |
| 0003 | अमृता गुप्ता | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 98.20% |
| 0004 | पूजा कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 98.20% |
| 0005 | अमर कुमार | प्रॉप० वि० हाई स्कूल तिलैया रंगाटांड़ | 98.20% |
| 0006 | शिवानी कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 97.80% |
| 0007 | विकास प्रमाणिक | प्रॉप० हाई स्कूल बाघमारा बलियापुर | 97.80% |
| 0008 | श्रेया कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 97.60% |
| 0009 | साक्षी कुमारी | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग | 97.60% |
| 0010 | शुभम कुमार पात्रा | +2 आदिवासी हाई स्कूल बांगुर्डा | 97.40% |
परिवार की मेहनत और शिक्षकों का साथ
गीतांजली की इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का भी बड़ा योगदान रहा है. घर में पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल और स्कूल से मिला पूरा सहयोग उनकी सफलता की बड़ी वजह बना. टॉपर छात्रा का कहना है कि नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देना ही उनकी सफलता की कुंजी रही.
ये भी पढ़ें: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 91.71% पास, कोडरमा अव्वल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




