ePaper

JAC Board 10th Result 2025: कहीं और नहीं यहां सबसे पहले मिलेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Updated at : 27 May 2025 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 10th Result 2025

JAC Board 10th Result 2025

JAC Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 आज घोषित होगा. छात्र jacresults.com या SMS और डिजीलॉकर के माध्यम से बिना इंटरनेट के भी परिणाम देख सकते हैं. सबसे तेज और सटीक अपडेट यहीं मिलेगा. रिजल्ट से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

JAC Board 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आज घोषित किया जाएगा. लाखों छात्रों और अभिभावकों की निगाहें इस रिजल्ट पर टिकी हुई हैं. इस बार छात्रों को सबसे पहले और तेज जानकारी देने की जिम्मेदारी हमने ली है. आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं, यहां आपको मिलेगा रिजल्ट सबसे पहले और सबसे सटीक. बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, 11:30 बजे के आसपास रिजल्ट की घोषणा की जाएगी.

हम क्यों हैं सबसे आगे?

हमारे पोर्टल की खासियत यह है कि यहां आपको मिलेगा रिजल्ट सबसे पहले, बिना किसी रुकावट के. जैसे ही JAC बोर्ड की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा, हम उसे तुरंत लाइव कर देंगे. इसके साथ ही आपको मिलेगा सीधा लिंक, SMS सुविधा की जानकारी और डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका — वो भी बिल्कुल सरल भाषा में.

रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका

ऑफिशियल वेबसाइट्स से:

बिना इंटरनेट रिजल्ट ऐसे पाएं:

  • अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो भी चिंता की बात नहीं। JAC बोर्ड ने SMS के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है.
  • मोबाइल में जाएं और टाइप करें: JHA10 <स्पेस> रोल नंबर
  • इसे भेजें 5676750 पर.
  • कुछ ही क्षणों में आपका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा.

डिजीलॉकर से डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

सरकार की डिजीलॉकर सेवा से छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करना होगा या वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा.

  • आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • “Education” सेक्शन में जाएं और JAC Board चुनें
  • मांगी गई जानकारी भरें और मार्कशीट डाउनलोड करें

Also Read: JAC Board 10th Result 2025 OUT soon LIVE: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

Also Read: Jharkhand Board 10th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, यहां करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola