JAC Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देखें सबसे पहले

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025
JAC Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा. स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन रिजल्ट की घोषणा करेंगे. ऐसे में जानें रिजल्ट जारी होने पर आप सबसे पहले किन वेबसाइट्स से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
JAC Board 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट अब कुछ ही देर में जारी किया जाएगा. लाखों छात्रों को इस पल का बेसब्री से इंतजार है. सुबह से ही स्टूडेंट्स और उनके परिवार वाले रिजल्ट को लेकर उत्साहित हैं. अगर आप भी झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट सबसे पहले और बिना किसी परेशानी के देखना चाहते हैं, तो हम आपको यहां बताएंगे कि किन वेबसाइट्स पर आपको यह रिजल्ट सबसे पहले और आसानी से मिलेगा.
कहां देखें रिजल्ट?
JAC 10वीं रिजल्ट देखने के लिए झारखंड बोर्ड ने कुछ आधिकारिक वेबसाइट्स की लिस्ट जारी की है. छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- jacresults.com
- jac.jharkhand.gov.in
- jharresults.nic.in
JAC Board 10वीं में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए ?
JAC बोर्ड के अनुसार, 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. जो छात्र फेल हो जाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा.
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कौन करेगा जारी?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन द्वारा जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी करने के इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.
कब हुई थी परीक्षा ?
इस वर्ष झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी. वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा भी इन्हीं तिथियों यानी 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक कराई गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




