ePaper

JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट पर बड़ी अपडेट! इस दिन हो सकता है जारी

Updated at : 19 May 2025 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 12th Result Update

JAC Board 12th Result Update

JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड इंचर 12वीं रिजल्ट 2025 जल्द जारी होने वाला है. छात्र jacresults.com पर जाकर रोल कोड और रोल नंबर से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है. प्रिंटआउट लेना न भूलें.

विज्ञापन

JAC 12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, JAC Board Result 2025 की घोषणा मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह तक की जा सकती है. बोर्ड की ओर से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट और डाउनलोड करने की प्रक्रिया.

कब तक आ सकता है JAC Board 12वीं का रिजल्ट?

झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट 2025 की घोषणा की संभावित तिथि 25 मई से 5 जून 2025 के बीच बताई जा रही है. हालांकि, आधिकारिक तारीख जल्द ही JAC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

कैसे चेक करें JAC Board 12वीं का रिजल्ट ?

  1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं:
    https://jacresults.com
  2. होमपेज पर कक्षा के अनुसार विकल्प चुनें:
    • 12वीं के लिए: “कक्षा XII वार्षिक परीक्षा परिणाम – 2025”
    • 10वीं के लिए: “कक्षा X वार्षिक परीक्षा परिणाम – 2025”
  3. चुने गए लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा.
  4. अब दिखाई गई फॉर्म में अपना रोल कोड और रोल नंबर सावधानी से दर्ज करें.
  5. इसके बाद “Submit” या “View” बटन पर क्लिक करें.
  6. आपका JAC बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  7. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

Also Read: Sarkari Naukri: बिहार में नौकरी की बहार! लेबोरेटरी असिस्टेंट से लेकर बैंक मैनेजर तक बड़े पदों पर भर्ती

Also Read: Vaibhav Suryavanshi Result: IPL के सुपरस्टार बिहार के वैभव बोर्ड रिजल्ट में फेल? जानें Viral Post का सच

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola