JAC 10th Result 2025 Direct Link: सबसे पहले यहां पाएं झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, कर लें रजिस्ट्रेशन, डायरेक्ट मिलेगी मार्कशीट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 May 2025 6:23 PM
JAC 10th Result 2025 Direct Link
JAC 10th Result 2025 Direct Link: झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी घोषणा हुई है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर कल यानी 27 मई 2025 को जारी होगा. छात्र रिजल्ट सबसे पहले चेक करने के लिए यहां रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
JAC 10th Result 2025 Direct Link: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल यानी 27 मई 2025 को जारी होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद हेवी लोड और ट्राफिक के चलते झारखंड बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है या वह धीमी गति से चल सकती है. ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र डायरेक्ट अपनी मार्कशीट पा सकता है.
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी करने के दौरान रामदास सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री, झारखण्ड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स से मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे.
JAC 10th Result 2025 ऐसे कर सकेंगे चेक
- झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट वेबसाइट पर चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर जाएं.
- होम पेज पर Results के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Jharkhand 10th Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
- अब रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करें.
- लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें.
Jharkhand Board 10th Result Direct: रिजल्ट के लिए यहां कर लें रजिस्ट्रेशन
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले पाने के लिए आपको Digilocker पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से डिजिलॉकर के साथ टाई-अप किया गया है. Digilocker पर रिजल्ट पाने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें.
- अगले पेज पर साइन इन करें.
- होमपेज पर “JAC Board Class X Result 2025” का विकल्प चुनें.
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि भरें.
- अब “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड और सेव कर सकते हैं.
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी. रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर उपलब्ध होगा. हालांकि, बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि छात्र jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com के अलावा डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










