IIT JEE Advanced 2024 के रजिस्ट्रेशन में लगेंगे इतने पैसे, छात्राओं के लिए खास छूट

Updated at : 27 Apr 2024 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
iit jee advanced 2024

iit jee advanced 2024

IIT JEE Advanced 2024: देश के सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक जेईई के दूसरे पड़ाव यानि कि जेईई एडवांस के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, ऐसे में इस परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुल्क में महिलाओं के लिए खास छूट दी गई है.

विज्ञापन

IIT JEE Advanced 2024: आईआईटी जेईई के दोनों सत्रों के मेन्स एग्जाम खत्म हो चुके हैं जिसके बाद आईआईटी मद्रास आज जेईई एडवांस 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगा. जेईई के पंजीकरण के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर अपडेट किया जाएगा. जेईई एडवांस्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब ओसीआई और पीआईओ उम्मीदवारों के साथ विदेशी राष्ट्रीय उम्मीदवारों के लिए भी खुला है, जिन्होंने 4 मार्च, 2021 को या उसके बाद ओसीआई या पीआईओ कार्ड हासिल कर लिया है. रजिस्ट्रेशन में फीमेल कैंडिडेट्स के लिए खास तौर से छूट दी गई है.

पंजीकरण के लिए लिंक 7 मई तक जारी रहेगा. शुल्क भरने की अंतिम तिथि 10 मई शाम 5 बजे तक की है. पंजीकरण के लिए कुल 3,200 रुपये का शुल्क लागू होगा. हालांकि महिलाओं और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये है.

पिछले साल, कुल 43773 बच्चों ने जेईई एडवांस्ड 2023 की दी थी, जिनमें से 36264 पुरुष उम्मीदवार थे और 7509 महिलाएं थी. उस वर्ष सबसे ज्यादा सफल उम्मीद्वार हैदराबाद से थे.

Also Read: JEE Main Session 2: विशेष रणनीति के साथ करें जेईई मेन सेशन दो की तैयारी

जेईई एडवांस 2024: ऐसे करें आवेदन

  • जेईई के आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • पंजीकरण के लिए दिए गए लिंक को ओपन करें.
  • अपने डिटेल्स भरें.
  • पंजीकरण की राशि का भुगतान करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें

Also Read: जेईई मेन्स का फाइनल रिजल्ट जारी, रांची के प्रियांश प्रांजल को मिला ये रैंक, इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola