HPBOSE HP Board 10th Result 2025 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, साइना ठाकुर को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 May 2025 3:30 PM
HPBOSE HP Board 10th Result 2025 OUT
HPBOSE HP Board 10th Result 2025 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.
HPBOSE HP Board 10th Result 2025 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 10वीं की परीक्षा में साइना ठाकुर ने टॉप किया है. साइना को कुल 99.43 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुए हैं.
इस साल, HPBOSE कक्षा 10वीं का पास पर्सेंटेज 79.8% है. कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 95,495 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 75,862 छात्र पास हुए हैं. 5,563 छात्र कंम्पार्टमेंट परीक्षा में भाग ले सकते हैं, जबकि 13,574 छात्र असफल रहे हैं.
HP Board 10th Result 2025 LIVE Updates: Click Here
HPBOSE HP Board 10th Result 2025 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए ‘Result’ टैब पर क्लिक करें.
- अब HP Board Class 10th लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘Search’ बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
HPBOSE 10th Toppers List: 10वीं में इन छात्रों ने किया टॉप
| रैंक | नाम | अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | साइना ठाकुर (SAINA THAKUR) | 696 | 99.43% |
| 2 | रिदिमा शर्मा (RIDIMA SHARMA) | 695 | 99.29% |
| 3 | मुद्दिता शर्मा (MUDITA SHARMA) पर्निका शर्मा (PARNIKA SHARMA) | 694 | 99.14% |
HPBOSE 10th Topper Story: कौन हैं हिमाचल बोर्ड की टॉपर?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित न्यूग्ल स्कूल की छात्रा साइना ठाकुर ने टॉप किया है. उन्होंने HPBOSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले तीन स्थानों में जगह बनाई है. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से इस उपलब्धि को हासिल किया और साबित किया कि लड़कियां हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं.
साइना ठाकुर ने परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन करके न केवल अपनी स्कूल का नाम रोशन किया बल्कि पूरे जिले का गौरव भी बढ़ाया. उनके इस उपलब्धि से उनके परिवार और विद्यालय के साथ-साथ पूरे कांगड़ा जिले को गर्व है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










