HPBOSE 10th 12th Result 2025 OUT LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की मार्कशीट अपलोड, कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट
HPBOSE 10th 12th Result 2025 OUT Soon LIVE
HPBOSE 10th 12th Result 2025 OUT Soon LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. छात्र hpbose.org पर रोल नंबर से रिजल्ट देख सकेंगे. रिजल्ट जारी होने की तारीख जल्द घोषित होगी. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स.
HPBOSE HP Board 12th Result 2025: कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा ?
मार्च 2025 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में राज्यभर के लगभग 2,300 परीक्षा केंद्रों पर कुल 93,494 छात्रों ने हिस्सा लिया. इनमें नियमित (Regular) और राज्य मुक्त विद्यालय (State Open School – SOS) दोनों श्रेणियों के विद्यार्थी शामिल थे.
HPBOSE HP Board 10th 12th Result 2025: यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करना होगा-
HPBOSE 10th Result 2025 OUT: 10वीं में 79.8 प्रतिशत बच्चे हुए पास
इस साल, HPBOSE कक्षा 10वीं का पास पर्सेंटेज 79.8% है.
कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 95,495 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 75,862 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं.
5,563 छात्र कंम्पार्टमेंट परीक्षा में भाग ले सकते हैं, जबकि 13,574 छात्र असफल रहे हैं.
HPBOSE 10th Result 2025 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें ?
1.आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
2.होमपेज पर ‘HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें. 3.अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. 5. भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालें.
HPBOSE 10th Result 2025 OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 मई 2025 को घोषित कर दिए है. परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट — hpbose.org — पर जाकर देख सकते हैं.
HPBOSE 10th 12th Result 2025 OUT Soon LIVE: मार्कशीट में मिलेंगी ये जानकारियां
छात्र का नाम
रोल नंबर
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
आवंटित ग्रेड
कुल प्राप्त अंक
अंतिम परिणाम की स्थिति
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए