ANM कोर्स करने के बाद पाना चाहते है सरकारी नौकरी? जानें इन भारतीयों के बारे में
नर्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
Government Job after ANM: कोर्स पूरा करने के बाद सरकारी क्षेत्र में करियर के कई रास्ते खुलते हैं. जानें फीमेल हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स, कम्युनिटी हेल्थ वर्कर जैसे पदों के बारे में.
Government Job after ANM: ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ का कोर्स पूरा करने के बाद सरकारी सेक्टर में करियर बनाने के कई अवसर मिलते हैं. देश के ग्रामीण और शहरी हेल्थ सिस्टम में ANM की अहम भूमिका होती है. स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सेंट्रल और स्टेट सरकारें समय-समय पर ANM के पदों पर भर्ती करती हैं. अगर आप भी ANM के बाद सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि किन विभागों में भर्ती होती है, सिलेक्शन कैसे होता है और सैलरी कितनी मिलती है.
Government Job after ANM: किन सरकारी पदों पर मिलती है नौकरी?
फीमेल हेल्थ वर्कर (ANM)
यह ANM स्टूडेंट्स के लिए सबसे प्रमुख सरकारी पद है. इनकी नियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub Centre) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में की जाती है.
स्टाफ नर्स / असिस्टेंट नर्स
कई सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में ANM क्वॉलिफिकेशन के आधार पर असिस्टेंट नर्स या अन्य नर्सिंग पदों पर अवसर मिलते हैं.
कम्युनिटी हेल्थ वर्कर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत चलने वाले विभिन्न हेल्थ प्रोजेक्ट्स में कम्युनिटी हेल्थ वर्कर के रूप में भी काम करने का मौका मिलता है.
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर
कुछ राज्यों में महिला एवं बाल विकास विभाग की भर्तियों में ANM क्वॉलिफिकेशन रखने वाले कैंडिडेट्स को भी अवसर मिलता है.
रेलवे और ईएसआईसी अस्पतालों में नर्सिंग पद
भारतीय रेलवे और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अस्पतालों में समय-समय पर नर्सिंग से जुड़े पदों पर भर्ती निकाली जाती है.
ये भी पढ़ें: BSc Nursing के बाद पाना चाहते है सरकारी नौकरी, जाने टॉप 5 करियर ऑप्शन
इन सरकारी विभागों में आती है भर्ती
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)
- राज्य स्वास्थ्य विभाग
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)
- भारतीय रेलवे (RRB)
- UPSSSC, BSSC, RSMSSB etc.
सिलेक्शन प्रोसेस कैसी होती है?
ANM कोर्स पूरा करने के बाद सबसे पहले अपने राज्य के नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है. इसके बाद वैकन्सी के अनुसार सिलेक्शन प्रक्रिया पूरी करनी होती है. ज्यादातर राज्यों में ANM भर्ती के लिए ऑब्जेक्टिव (MCQ) रिटन एग्जाम आयोजित की जाती है. परीक्षा में नर्सिंग, बेसिक हेल्थ, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ, जनरल नॉलेज और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. वहीं कुछ राज्यों में डिप्लोमा के मार्क्स और (एक्सपीरियंस) के आधार पर मेरिट लिस्ट भी तैयार की जाती है.
Government Job after ANM: कितनी मिलती है सैलरी?
अगर भर्ती एनएचएम (NHM) के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर होती है, तो राज्य के अनुसार लगभग ₹12,000 से ₹22,000 रुपए प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है. वहीं पर्मानेन्ट सरकारी नौकरी मिलने पर 7वें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स ₹21,700 से ₹69,100 तक मिलता है. DA, एचआरए और अन्य भत्तों को जोड़ने के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹28,000 से ₹40,000 रुपए प्रति माह तक हो सकती है.
ये भी पढ़ें: एम्स नर्सिंग के लिए Choice Filling की लास्ट डेट है नजदीक, ऐसे करें सीट लॉक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










