Weekly Current Affairs Quiz 2025 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज के साथ करें परीक्षा की तैयारी

Weekly Current Affairs Quiz 2025
आप अगर यूपीएससी, बीपीएससी या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयरी कर रहे हैं, तो पढ़ें 3 से 9 अप्रैल के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज...
Weekly Current Affairs Quiz 2025 : समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रति यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज विशेष रूप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए तैयार किया गया है. इससे न सिर्फ आप अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं, बल्कि अपने नॉलेज में इजाफा भी कर सकते हैं.
- किस राज्य की स्थापना दिवस के रूप में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस मनाया जाता है?
(क) ओडिशा
(ख) झारखंड
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) राजस्थान - सीमा सड़क संगठन ने 32 दिनों तक बंद रहने के बाद रिकॉर्ड समय में जोजिला दर्रे को खोल दिया है, यह दर्रा कहां स्थित है?
(क) हर्षिल
(ख) किन्नौर
(ग) मनाली
(घ) लद्दाख - करिम्पुझा वन्यजीव अभयारण्य, जिसमें हाल में की गयी जीव गणना में पक्षियों, तितलियों और ओडोनेट्स की 63 नयी प्रजातियां सामने आई हैं, किस राज्य में है?
(क) त्रिपुरा
(ख) केरल
(ग) मेघालय
(घ) उत्तराखंड - संसद में गुजरात के किस शहर में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय स्थापित करने का बिल पास हुआ है?
(क) जूनागढ़
(ख) पोरबंदर
(ग) आणंद
(घ) सूरत - राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) ने हाल में अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया?
(क) 5वां
(ख) 6वां
(ग) 7वां
(घ) 8वां - तीसरा भारत-जापान अंतरिक्ष संवाद किस शहर में आयोजित किया गया?
(क) योकोहामा
(ख) टोक्यो
(ग) बेंगलुरू
(घ) ओसाका - राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2025 में कौन सा राज्य शीर्ष पर है?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) पंजाब
(ग) हरियाणा
(घ) ओडिशा - निम्न में से किसे शांति और सतत विकास के लिए प्रतिष्ठित ‘गोल्ड मर्करी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?
(क) दलाई लामा
(ख) श्री श्री रविशंकर
(ग) सद्गुरु जग्गी वासुदेव
(घ) माता अमृतानंदमयी - अगस्त 2025 में एशिया कप हॉकी का आयोजन किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश में किया जायेगा?
(क) दिल्ली
(ख) चंडीगढ़
(ग) बिहार
(घ) उत्तर प्रदेश - हाल में खबरों में रहा पंबन ब्रिज किस राज्य में स्थित है?
(क) तमिलनाडु
(ख) आंध्र प्रदेश
(ग) केरल
(घ) कर्नाटक
सही जवाब
1 (क), 2 (घ), 3 (ख), 4 (ग), 5 (ग), 6 (ख), 7 (घ), 8(क), 9 (ग), 10 (क).
यह भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 2025 : 3 से 9 अप्रैल का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Singh Parihar
Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




