Viral Video: ऐसे बनाएं चंद सेकेंड में भारत का नक्शा, वायरल हो रहा है ये वीडियो
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jul 2024 10:31 AM
Viral Video of indian map making: मात्र चंद सेकेंडों में बनाएं भारत का मैप
Viral Video of indian map making: भारत के नक्शे को कागज में बनाने में अगर आपको परेशानी होती है, तो हम आपसे एक वायरल वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें अंग्रेजी के चार अक्षरों को मिला कर भारत का नक्शा बनाने के लिए बताया गया है.
Viral Video: बच्चों को स्कूल में भारत का मैप यानी नक्शा बनाने को कहा जाता है, जो उनके लिए कई बार कठिन हो जाता है. कई बार बड़े भी भारत का नक्शा को साफ तरीके से कागज पर नहीं उकेर पाते. वैसे स्कूल में भूगोल विषय में मैप पर प्रश्न भी पूछे जाते हैं, वहां पर रेडिमेड मैप के जरिए बच्चे इसपर प्रश्नों के उत्तर बताते हैं. अगर आपको भी भारत का मैप बनाने में परेशानी हो रही है तो यहां देखें एक वायरल वीडियो, जिसमें अंग्रेजी के चार अक्षर को मिला कर मैप तैयार किया गया है.
एक्स हैंडल पर शेयर किया गया ये वीडियो
शेखर दत्त द्वारा एक्स के हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसमें अंग्रेजी के चार अक्षर एक्स, जे, के और वी को मिलाकर मैप की ड्राइंग बनाई जा रही है. इस मैप को मात्र 19 सेकेंड में तैयार किया गया है, जो काबिले तारीफ है. हम और आप के साथ बच्चे भी ड्राइंग के अच्छे तरीके से बना सकते हैं.
NEET UG Result 2024: टॉपर्स की संख्या 61 से घट कर हो गई 17, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
NEET UG Result 2024: नीट के रिवाइज्ड रिजल्ट के बाद के झारखंड के टॉपर्स का रैंक खिसका
CUET UG Result 2024: आज जारी हो सकता है सीयूईटी यूजी का परिणाम
कॉम्पिटेटिव परीक्षा में भी पूछे जाते हैं मैप से प्रश्न
कई कॉम्पिटेटिव परीक्षा जैसे रेलवे, बैंकिग, एसएससी के अलावा सिविल सर्विसेस में भी मैप से प्रश्न पूछे जाते हैं. ये वीडियो वैसे छात्रों के लिए भी उपयोगी है, जो सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी में लगे हैं.
आ रहे हैं मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है. लक्षद्वीप & अंडमान निकोबार मिसिंग है. वहीं कुछ यूजर ने लिखा है वाह, क्या मैप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










