AI बनेगा आपका गुरु! ऐसे करें सरकारी परीक्षा की तैयारी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Oct 2025 4:54 PM
एग्जाम की तैयारी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
Exam Preparation With AI Tools: आज के समय में पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी भी तकनीक की मदद से की जा रही है. अब सरकारी भर्ती परीक्षा की तैयारी में भी AI Tools की मदद ले सकते हैं. AI टूल्स जैसे ChatGPT, Notion AI या Gemini की मदद से आप पढ़ाई कर सकते हैं.
Exam Preparation With AI Tools: आज के समय में हर चीज तकनीक पर बेस्ड हो गई है. ऐसे में पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी भी तकनीक की मदद से की जा रही है. क्या आप जानते हैं कि आप अपनी सरकारी भर्ती परीक्षा (Sarkari Exams) की तैयारी में एआई टूल की मदद ले सकते हैं. सिर्फ कोचिंग और बुक्स से नहीं बल्कि अब आप एआई टूल की मदद से भी पढ़ाई कर सकते हैं.
Exam Preparation With AI Tools: व्यक्तिगत स्टडी प्लान बनाने में मदद
AI टूल्स जैसे ChatGPT, Notion AI या Gemini की मदद से आप सरकारी परीक्षा (Sarkari Exams) की तैयारी कर सकते हैं. ये सभी टूल आपके पढ़ाई के तरीके और एग्जाम के आधार पर एक स्टडी प्लान (Study Plan) बना सकता है. इससे आपके समय की बचत होगी.
Exam Preparation With AI Tools: मॉक टेस्ट और एनालिसिस
कई AI-बेस्ड प्लेटफॉर्म जैसे Testbook AI उम्मीदवारों को ऑटोमेटेड मॉक टेस्ट और क्विज उपलब्ध कराते हैं. इसके साथ ही ये टूल्स परीक्षा के बाद आपकी परफॉर्मेंस का एनालिसिस करके बताते हैं कि कहां गलती हुई और कहां सुधार की जरूरत है. उदाहरण के लिए SSC JE की बात करें तो एआई टूल आपके लिए Personalised मॉक टेस्ट तैयार कर सकता है.
Exam Preparation With AI Tools: शॉर्ट नोट्स बनाने में मदद
एआई को आप अपने शिक्षक का या खुद का लिखा लंबा नोट्स देकर इसे शॉर्ट करने बोल सकते हैं. एआई आपके लिए ये काम मिनटों में कर देगा. ऐसे में आपका समय भी बचेगा.
Exam Preparation With AI Tools: करेंट अफेयर्स की तैयारी में मदद मिलेगी
AI न्यूज और डेटा को फिल्टर करके केवल जरूरी करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराता है. कुछ टूल्स तो इन्हें प्रश्न-उत्तर फॉर्मेट में भी बदल देते हैं, जिससे छात्रों को GK की तैयारी में मदद मिलती है. बिहार में 14 अक्टूबर 2025 को STET परीक्षा होने वाली है. इस परीक्षा की तैयारी के लिए आप AI Tool की मदद ले सकते हैं. एआई टूल आपका काम आसान करते हुए सभी करेंट अफेयर्स को Question Answer फॉर्मेट में तैयार कर सकता है. साथ ही Flashcard के फॉर्म में आपको तैयारी करा सकता है.
Exam Preparation With AI Tools: इंटरव्यू की तैयारी
AI सिमुलेटर आपकी इंटरव्यू प्रैक्टिस के लिए वर्चुअल प्लेटफॉर्म तैयार करते हैं. ये आपकी बॉडी लैंग्वेज, उत्तर देने के तरीके और टोन का विश्लेषण करके सुझाव देते हैं कि कहां सुधार जरूरी है. ऐसे में आप इंटरव्यू की तैयारी में एआई की मदद ले सकते हैं.
नोट: आप अपनी तैयारी का 40 प्रतिशत एआई पर निर्भर कर सकते हैं. पढ़ना आपको ही है. किसी भी प्रकार की जानकारी या फैक्ट्स एआई टूल से न लें. एआई टूल्स से केवल हेल्पर की तरह मदद लें.
यह भी पढ़ें- RRB NTPC Exam Tips: परीक्षा में बचे हैं बहुत कम दिन, 2+6 के फॉर्मूले से करें पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










