UPSC Calendar 2025 OUT: यूपीएससी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 May 2025 6:05 AM

विज्ञापन

UPSC Calendar 2025 OUT

UPSC Calendar 2025: यूपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कई परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है. यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल एग्जाम समेत कई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो चुका है.

विज्ञापन

UPSC Calendar 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कई परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल एग्जाम समेत कई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो चुका है. ऐसे में यूपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है.

यूपीएससी ने वर्ष 2025 के लिए भारतीय आर्थिक सेवा (IES), भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) और संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. वहीं, सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा मई महीने में ही होने वाली है. परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स से एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

UPSC Calendar 2025 ऐसे करें चेक

  • एग्जाम कैलेंडर चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर UPSC Calendar 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते एग्जाम कैलेंडर खुल जाएगा.

UPSC IES ISS Exam Schedule: कब होगी परीक्षाएं

परीक्षा की तारीखदिनसमयपेपरविषय
20 जून 2025शुक्रवारसुबह 9:00 – 12:00पेपर-Iसामान्य अंग्रेज़ी (वर्णनात्मक)
दोपहर 2:30 – 5:30पेपर-IIसामान्य अध्ययन (वर्णनात्मक)
21 जून 2025शनिवारसुबह 9:00 – 12:00पेपर-III (IES) / पेपर-I (ISS)सामान्य अर्थशास्त्र-I / सांख्यिकी-I (वस्तुनिष्ठ)
दोपहर 2:30 – 5:30पेपर-IV (IES) / पेपर-II (ISS)सामान्य अर्थशास्त्र-II / सांख्यिकी-II (वस्तुनिष्ठ)
22 जून 2025रविवारसुबह 9:00 – 12:00पेपर-V (IES) / पेपर-III (ISS)सामान्य अर्थशास्त्र-III / सांख्यिकी-III (वर्णनात्मक)
दोपहर 2:30 – 5:30पेपर-VI (IES) / पेपर-IV (ISS)भारतीय अर्थशास्त्र / सांख्यिकी-IV (वर्णनात्मक)

आईईएस और आईएसएस परीक्षाएं 20 जून से 22 जून, 2025 तक तीन दिनों तक आयोजित की जाएंगी. प्रत्येक दिन दो सत्र होंगे जिसमें सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षाएं होंगी.

ये भी पढ़ें: Success Story: देश को मिली यंगेस्ट IAS, 21 साल की आस्था ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola