ePaper

TN HSC Supply Hall Ticket 2024 इस दिन होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

Updated at : 18 Jun 2024 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
New India Assurance recruitment 2025

New India Assurance recruitment 2025

TN HSC Supply Hall Ticket 2024: जिन अभ्यर्थियों ने जून/जुलाई 2024 में आयोजित होने वाली माध्यमिक माध्यमिक पूरक परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र 19.06.2024 (बुधवार) से TN 2024 के अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

TN HSC Supply Hall Ticket 2024: तमिलनाडु राज्य बोर्ड ने 12वीं के छात्रों कि सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपने अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. वे उम्मीदवार जो हायर सेकेंडरी द्वितीय वर्ष की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

डिटेल्स में देखें

तमिलनाडु बोर्ड ने 12वीं कक्षा की सामान्य परीक्षा 1 मार्च से 22 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी. बताते चलें की 12वीं को परीक्षा में इस बार कुल 7.6 लाख छात्र शामिल हुए थे. इस परीक्षा का परिणाम 6 मई 2024 को जारी किया गया था. जिसमें 94.56% उम्मीदवार पास हुए . शेष 5.44 प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षाओं की घोषणा की गई.

परीक्षा विभाग ने घोषणा की है कि उनके लिए हॉल टिकट 19 जून को जारी किया जाएगा. इस संबंध में परीक्षा निदेशक एस. सेथुरामा वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है:

जिन अभ्यर्थियों ने जून/जुलाई 2024 में आयोजित होने वाली माध्यमिक माध्यमिक पूरक परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र 19.06.2024 (बुधवार) से TN 2024 के अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

also read – Online Courses 2024 : ऑनलाइन कोर्सेज के जरिए घर बैठें करें पढ़ाई , होगी बढ़िया कमाई

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

वे उम्मीदवार जो सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग ले रहे हैं, वो अपना एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट के द्वारा डाउनलोड कर सकते डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई चरणों का पालऩ अवश्य करें-

1.सबसे पहले आप तमिलनाडु बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
2. इसके बाद TN BOARD सेक्शन पर जाएँ: होमपेज पर जाएं.
3. अपने खाते में लॉग इन करें: आपको अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करना होगा. लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें.
4. एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर पहुँचें: अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
5. अपने विवरण सत्यापित करें: डाउनलोड करने से पहले, सुनिश्चित करें कि एडमिट कार्ड पर सभी विवरण सही हैं। इसमें आपका नाम, फोटो, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र का विवरण शामिल है.
6. एडमिट कार्ड प्रिंट करें: एडमिट कार्ड की कम से कम दो प्रतियां प्रिंट करें. बैकअप के लिए एक प्रति रखना उचित है।

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Vishnu Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola