RRB Group D Exam City Slip 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की सिटी स्लिप OUT, ऐसे करें डाउनलोड 

Updated:
विज्ञापन
RRB Group D Exam City Slip Out

RRB ग्रुप डी एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

RRB Group D Exam City Slip 2025 Out: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है. वेबसाइट पर जाकर Login करके आप अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होगी.

विज्ञापन

RRB Group D Exam City Slip 2025 Out: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है. कई दिनों से इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स सिटी स्लिप का वेट कर रहे थे. आज उनका इंतजार खत्म हो गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर सिटी स्लिप जारी कर दी है. इस स्लिप की मदद से आप जान पाएंगे कि आपकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है. 

RRB Group D Exam City Slip 2025 Steps To Download: कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप? 

  • सबसे पहले अपने रीजन की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • वेबसाइट पर जाकर Login / Candidate Login वाले सेक्शन में जाएं. 
  • अपना Registration Number और Date of Birth डालकर लॉग-इन करें. 
  • लॉग-इन होने के बाद आपको “City Intimation Slip 2025” का ऑप्शन दिखाई देगा. 
  • उस लिंक पर क्लिक करें और अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें. 
  • स्लिप में दिए सभी विवरण चेक करें और आवश्यकता हो तो उसका प्रिंट आउट ले लें. 

RRB Group D Exam Date: कब होगी परीक्षा? 

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 16 जनवरी 2025 तक चलेगी. रेलवे की ओर इस भर्ती परीक्षा के जरिए 32438 पोस्ट पर नियुक्ति होगी. 

RRB Exams FAQs: रेलवे भर्ती परीक्षा से जुड़े सवाल-जवाब 

रेलवे भर्ती की आयु सीमा क्या है?

अधिकतर पोस्ट के लिए 18 से 33 साल.

आरआरबी एग्जाम में निगेटिव मार्किंग होती है?

हां, हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटते हैं.

रेलवे की सबसे लोकप्रिय पोस्ट कौन-सी है?

 ALP, Technician, Group D और NTPC 

 RRB परीक्षा में कितने स्टेज होते हैं?

पोस्ट के आधार पर कई स्टेज होते हैं. आमतौर पर  2 से 4 स्टेज होते हैं, जिनमें CBT, Skill Test, DV और Medical शामिल हैं. 

 रेलवे में सैलरी कितनी मिलती है?

रेलवे में सैलरी पोस्ट के अनुसार अलग-अलग है. आमतौर पर  25,000 से 80,000 रुपये प्रति महीने की सैलरी है. 

यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Vacancy: क्लर्क वैकेंसी भरने वालों के लिए खुशखबरी! बढ़ी Seats की संख्या, देखें यहां 

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अधिकतर पोस्ट के लिए 18 से 33 साल.