नवंबर से शुरू होगी रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा, इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Oct 2025 4:10 PM

विज्ञापन

RRB ग्रुप डी परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

RRB Group D Exam Admit Card: रेलवे ग्रुप डी एग्जाम के लिए सिटी स्लिप और एडमटि कार्ड जल्द ही जारी की जाएगी. परीक्षा 17 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक होगी. अगर आप भी परीक्षा देने वाले हैं तो आइए जानते हैं कि एडमिट कार्ड कब तक जारी किया जाएगा और इसे कैसे डाउनलोड करें.

विज्ञापन

RRB Group D Exam Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप डी भर्ती की परीक्षा 17 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक होगी. वहीं अब छात्रों को एडमिट कार्ड का इंतजार है. अगर आप भी परीक्षा देने वाले हैं तो आइए जानते हैं कि रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा.  

RRB Group D Exam Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड? 

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम के लिए सिटी स्लिप और एडमटि कार्ड जल्द ही जारी की जाएगी. परीक्षा से 10 दिन पहले ही सिटी स्लिप जारी किया जाएगा. सिटी स्लिप की मदद से कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर की डिटेल जानकारी मिल जाएगी. वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा. 

RRB Exam Admit Card How To Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? 

  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स फॉलो करें- 
  • सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं. 
  • यहां होमपेज क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें. 
  • रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब एडमिट कार्ड का लिंक आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी. 
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटाआउट निकाल लें. 

बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगी परीक्षा में एंट्री

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर पर बिना एडमिट कार्ड के नहीं जाएं. साथ ही फोटो वाली वैलिड आईडी ले जाएं. कैंडिडेट्स ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड में से एक कोई ले जा सकते हैं. 

RRB Group D Vacancy: इन पदों पर होगी भर्ती

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के जरिए रेलवे में असिस्टेंट (एस एंड टी), सहायक (वर्कशॉप), असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट कैरिज और वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट पीवे, असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप), असिस्टेंट टीएल और एसी, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट टीआरडी, पॉइंट्समैन बी ट्रैकमेंटेनर-IV के पद भरे जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- CLAT Exam: जल्दी करें Apply, क्लैट परीक्षा की लास्ट डेट है नजदीक 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola