एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगी ये डिटेल्स, 7 सितंबर को है 2nd Grade शिक्षक भर्ती परीक्षा
राजस्थान आरपीएससी 2nd ग्रेड शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Rajasthan RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025: राजस्थान सरकारी भर्ती परीक्षा दे रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. सितंबर महीने में RPSC की RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा होने वाली है. इस परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. देखें एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे कैसे डाउनलोड करें.
Rajasthan RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025: राजस्थान में शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा (2nd Grade Teacher) के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है. बता दें, परीक्षा 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी.
Rajasthan RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date: कब है परीक्षा?
परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर से लेकर 12 सितंबर 2025 तक किया जाएगा. इस परीक्षा के जरिए राजस्थान के सरकारी स्कूलों (Rajasthan Sarkari Schools) में वरिष्ठ अध्यापक पदों पर भर्ती की जाएगी.
इन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
राजस्थान (Rajasthan) सीनियर शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा आप SSO पोर्टल से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन डिटेल्स, जन्मतिथि और पासवर्ड आदि का इस्तेमाल करना होगा.
एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी ये जानकारी
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का सेंटर
- परीक्षा का समय
- परीक्षा की तिथि
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
- परीक्षा का विषय
- परीक्षा का सेंटर पर पहुंचने का समय
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card Steps To Downlaod: ऐसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा
- अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें
- परीक्षा के लिए एडमटि कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें
यह भी पढ़ें- RRB NTPC Graduate Level Result: 8113 पदों के लिए रिजल्ट का इंतजार, इस तरह करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










