Rajasthan PTET Exam Pattern: तीन घंटे में 200 सवाल, जानें किस पैटर्न पर होगी राजस्थान पीटीईटी परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Jun 2025 7:05 PM
SBI PO Exam Date 2025 OUT
Rajasthan PTET 2025 Exam Pattern: राजस्थान में अध्यापक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए PTET (Pre-Teacher Education Test) एक अनिवार्य परीक्षा है. राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान के बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है.
Rajasthan PTET 2025 Exam Pattern: अगर आप BEd के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो PTET पास करना जरूरी है. इस परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि इसका परीक्षा पैटर्न कैसा होता है, कौन-कौन से विषय पूछे जाते हैं और कितने अंक का पेपर होता है. आइए इस लेख में PTET BEd 2 वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा संरचना को विस्तार से समझते हैं.
Rajasthan PTET 2025 Exam Pattern: जानिए पेपर की मूल संरचना
राजस्थान PTET परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित होती है. इसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं, और प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित होते हैं. इस प्रकार, परीक्षा कुल 600 अंकों की होती है.
Rajasthan PTET 2025 Exam Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होती है, जिसमें सभी प्रश्नों को हल करना होता है. राहत की बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है, यानी कोई उत्तर गलत होने पर अंक नहीं काटे जाते. चार मुख्य खंडों में बंटा है पेपर परीक्षा में प्रश्न चार प्रमुख सेक्शनों से पूछे जाते हैं:
- मानसिक क्षमता (Mental Ability) – इस खंड में 50 प्रश्न होते हैं जो तर्क, विश्लेषण, गणनात्मक कौशल और समस्या समाधान पर आधारित होते हैं. कुल अंक 150 होते हैं.
- सामान्य जागरूकता (General Awareness) – इसमें करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, पर्यावरण और राजस्थान की संस्कृति से जुड़े प्रश्न आते हैं. इस खंड के भी 50 प्रश्न होते हैं.
- भाषा दक्षता (Language Proficiency)- इसमें अभ्यर्थी हिंदी या अंग्रेजी में से कोई एक भाषा चुनते हैं. व्याकरण, शब्दावली और गद्यांश से जुड़े 50 प्रश्न पूछे जाते हैं.
- शिक्षण अभिवृत्ति एवं योग्यता (Teaching Aptitude) – यह खंड सबसे खास होता है. इसमें अभ्यर्थियों के नेतृत्व, संवाद कौशल, संवेदनशीलता और शिक्षण दृष्टिकोण से जुड़े प्रश्न होते हैं. प्रत्येक उत्तर को 0 से 3 अंकों के बीच स्केल किया जाता है.
Rajasthan PTET Exam Date: कितने बजे होगी परीक्षा?
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 15 जून को होगा. इसके लिए 41 जिलों में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केवल एक ही पाली में आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षार्थी एग्जाम शुरू होने के 1 घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं.
ये भी पढ़ें: BTech एडमिशन मॉक अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










