Rajasthan: कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप जारी, देखें किस जिले में है आपका एग्जाम

Updated at :09 Sep 2025 8:59 AM
विज्ञापन
Rajasthan Police Constable Exam City Slip

राजस्थान कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Rajasthan Police Constable Exam City Slip: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आज सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है. इसके जरिए कैंडिडेट्स को पता चलेगा कि किस जिले में उनकी परीक्षा तय है. साथ ही शिफ्ट और केंद्र की जानकारी भी दी जाएगी. जानिए एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा और परीक्षा कब है.

विज्ञापन

Rajasthan Police Constable Exam City Slip: राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आज यानी कि 9 सितंबर 2025 को सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल करें. परीक्षा केंद्र, जिले और शिफ्ट से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों को दी जाएगी. वहीं एडमिट कार्ड 11 सितंबर को जारी किए जाएंगे. 

Rajasthan Police Constable Exam: कब है परीक्षा?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 13 सितंबर और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी. 13 सितंबर को दूसरी शिफ्ट में परीक्षा होगी. वहीं 14 सितंबर को दोनों शिफ्ट में एग्जाम होंगे. छात्रों को केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है. वहीं एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे.

एग्जाम से जुड़ी जरूरी बातें

परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है. परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी भी हाल में कैंडिडेट्स को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. एडमिट कार्ड और साथ में फोटोयुक्त आईडी लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. ड्रेस कोड का पालन करें.

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7340557555 या 9352323625 पर और विभाग के संपर्क नंबर 0141-2821597 या ईमेल igrecraj@gmail.com पर संपर्क कर सकते है. 

Rajasthan Police Constable Exam City Slip Steps To Download: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज में नोटिफिकेशन के कॉर्नर में जाएं
  • यहां आपको Rajasthan Police Constable Exam City Slip का लिंक मिलेगा
  • इस लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेशिंयल डालकर लॉगिन करें
  • इतना करते ही सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड कर लें

यह भी पढ़ें- राजस्थान SI के लिए आज ही करें अप्लाई, 1015 पदों पर निकली भर्ती
RPSC SI Recruitment

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola