Rajasthan Board Date Sheet 2026: जल्द जारी होगी राजस्थान बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Nov 2025 9:47 AM
राजस्थान बोर्ड परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Rajasthan Board Date Sheet For Class 10th and 12th: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए डिटेल परीक्षा की तिथि यानी कि डेटशीट जारी कर सकता है. परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित होने की संभावना है.
Rajasthan Board Date Sheet For Class 10th and 12th: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए डिटेल परीक्षा की तिथि यानी कि डेटशीट जारी कर सकता है. राजस्थान बोर्ड की ओर से डेटशीट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं.
इस वर्ष RBSE बोर्ड परीक्षा 2026 12 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक के बीच आयोजित की जा सकती है. परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित होने की संभावना है.
RBSE Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?
- राजस्थान बोर्ड डेटशीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE 10th Time Table 2026/RBSE 12th Time Table 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- टाइम टेबल PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
Rajasthan Board Date Sheet: डेटशीट में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का दिन
- विषय कोड
- विषय का नाम
- परीक्षा का समय
Board Exam Date Sheet: कई स्टेट बोर्ड जारी कर चुका है डेटशीट
इससे पहले राजस्थान बोर्ड ने 9वीं, 10वीं और 11वीं परीक्षा का half-yearly एग्जाम टाइम टेबल जारी कर दिया है. वहीं अब बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की जा सकती है. अभी तक कई बोर्ड ने डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई ने 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट और मार्कशीट जारी कर दी है. वहीं विभिन्न राज्य बोर्ड ने भी डेटशीट जारी कर दी है. अब तक बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी बोर्ड ने डेटशीट जारी कर दी है.
यह भी पढ़ें- CBSE Board Sample Paper 2026: मैप से आएगा 1 जरूरी सवाल, देखें पॉलिटिकल साइंस का सैंपल पेपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










