5 और 6 अक्टूबर को नहीं होगी ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा, नई डेट जल्द

Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Sep 2025 7:34 PM

विज्ञापन

Odisha Police SI Exam 2025 (सांकेतिक फोटो)

Odisha Police SI Exam 2025 Postponed: ओडिशा पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है. ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए परीक्षा स्थगित कर दी गई है. नए नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 5 अक्टूबर और 6 अक्टूबर 2025 को यह परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

Odisha Police SI Exam 2025 Postponed: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 पदों पर भर्तियां होने वाली है. सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को 5 और 6 अक्टूबर 2025 के लिए स्थगित कर दिया है. यह फैसला उम्मीदवारों की सुविधा और प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखकर लिया गया है. अब परीक्षा की नई तारीख जल्द ही बोर्ड द्वारा घोषित की जाएगी.

Odisha Police SI वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इनमें से सब इंस्पेक्टर के 609 पद, सब इंस्पेक्टर सशस्त्र के 253 पद, स्टेशन ऑफिसर अग्निसेवा के 47 पद और असिस्टेंट जेलर के 24 पद शामिल हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि नई परीक्षा तिथियों और भर्ती प्रक्रिया की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें.

ओडिशा पुलिस एसआई एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन दो मुख्य चरणों में किया जाएगा. पहला चरण लिखित परीक्षा (OMR आधारित) और दूसरा चरण शारीरिक मानकों और दक्षता परीक्षा (PST & PET) है. लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे. पेपर I और पेपर II का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा जबकि पेपर III को एक ही सेशन में आयोजित किया जाएगा. सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे और गलत उत्तरों पर नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की जाएगी. बिना उत्तर दिए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा.

इसमें सब इंस्पेक्टर के 609 पदों पर, सब इंस्पेक्टर सशस्त्र के 253 पदों पर, स्टेशन ऑफिसर अग्निसेवा के 47 पदों पर और असिस्टेंट जेलर के 24 पदों पर भर्तियां होंगी. वैकेंसी की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में सरकारी नौकरियों की बहार, रेलवे SSC समेत 15 बड़ी परीक्षाएं, देखें कैलेंडर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola