ePaper

NTA NITTT Exam: एनआईटीटीटी एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Updated at : 14 Mar 2025 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
NTA NITTT Exam

NTA NITTT Exam

NTA NITTT Exam 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) मार्च 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो वे आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

NTA NITTT Exam 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) मार्च 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो वे आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 22, 23, 29 और 30 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी.

NTA NITTT Exam के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

NTA NITTT Exam के एडमिट कार्ड इस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाना होगा. 
  • अब वेबसाइट पर “NITTT 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल को फिल करे जैसे- अपनी जानकारी आवेदन संख्या और जन्म तिथि आदि.
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र में ले जाने के लिए प्रिंट भी कर सकते हैं.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

NTA NITTT Exam 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

  • परीक्षा तिथियां: 22, 23, 29 और 30 मार्च 2025
  • एडमिट कार्ड जारी: अब उपलब्ध.

एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले ये काम करें कैंडिडेट्स

जो उम्मीदवारों इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट परीक्षा से पहले चेक करना चाहिए. एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से संपर्क करें. यह एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य है, इसलिए इसे ध्यान से संभाल कर रखें.

यह भी पढ़ें- CBSE Exam: सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को मिलेगा ‘विशेष परीक्षा’ का मौका, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola