NEET UG 2026: फीस रिफंड पोर्टल का लिंक हुआ एक्टिव, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Published by : Smita Dey Updated At : 23 May 2026 8:25 AM
सांकेतिक फोटो (Freepik)
NEET UG 2026: नीट यूजी के लिए NTA ने फीस रिफंड के लिए लिंक एक्टिव हो कर दिया है. जानें क्या है बैंक अकाउंट डिटेल्स सबमिट करने का स्टेप. साथ ही जानिए क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट.
NEET UG 2026 Fee Refund: अगर आपने भी इस साल NEET UG 2026 की परीक्षा दी थी, तो आपके लिए एक बहुत जरूरी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन सभी छात्रों के लिए फीस रिफंड (पैसा वापसी) की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो इसके हकदार हैं. इसके लिए एजेंसी ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर एक खास लिंक भी जारी कर दिया है. आइए जानते हैं कि आपको अपनी फीस वापस पाने के लिए क्या करना होगा और किन बातों का ध्यान रखना है.
NEET UG 2026 Fee Refund: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
NTA ने साफ कर दिया है कि फीस रिफंड के लिए बैंक अकाउंट की जानकारी भरने की एक समय सीमा तय की गई है. छात्र 22 मई 2026 से लेकर 27 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक ही अपनी डिटेल्स पोर्टल पर डाल सकते हैं. इस डेट के बाद किसी भी छात्र को मौका नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते अपना काम पूरा कर लें.
NEET UG 2026 Fee Refund Notice Check Here
ऐसे सबमिट करें अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स
- सबसे पहले NEET (UG) की ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड रजिस्टर करके लॉगिन करें.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर एक ‘रिफंड लिंक’ दिखाई देगा.
- लिंक पर क्लिक करते ही आप रिफंड पोर्टल के पेज पर पहुंच जाएंगे.
- यहां अपने बैंक खाते की पूरी और सही-सही जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट कर दें.
📢 Important for NEET UG 2026 candidates!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 22, 2026
Fee refund portal is now LIVE 🎉
Here's what you need to do:
👉 Log in to your NEET UG 2026 registration portal
👉 Click the refund link
👉 Submit your bank account details
🏦 Keep these ready:
• Account Holder Name
• IFSC Code
•… pic.twitter.com/3V8ADOzWGs
क्या कैंसिल्ड चेक अपलोड करना जरूरी है?
NTA ने छात्रों की सुविधा के लिए एक और विकल्प दिया है. अगर छात्र चाहें तो अपने बैंक खाते की एकदम सही जानकारी पक्की करने के लिए एक कैंसिल्ड चेक (Cancelled Cheque) भी अपलोड कर सकते हैं. हालांकि, एजेंसी ने यह भी साफ कर दिया है कि चेक अपलोड करना पूरी तरह से ऑप्शनल है, यानी ऐसा करना बिल्कुल भी अनिवार्य नहीं है. अगर आप चेक अपलोड नहीं भी करते हैं, तब भी आपको रिफंड मिल जाएगा. सिर्फ आपकी भरी हुई डिटेल्स सही हों.
गलती की कोई गुंजाइश नहीं, सोच समझकर भरें फॉर्म
फॉर्म भरते समय आपको बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. NTA ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि एक बार जब आप अपने बैंक खाते की डिटेल्स सबमिट कर देंगे, तो उसे फाइनल माना जाएगा. इसके बाद किसी भी हाल में उसमें सुधार या बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नोटिफिकेशन के ‘Annexure-I’ में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें और फिर डिटेल्स भरें. साथ ही, एजेंसी ने छात्रों को बैंक से चार्जबैक की रिक्वेस्ट न डालने की सलाह भी दी है.
अब आगे क्या होगा?
पेपर लीक के इस बड़े विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. अब दोबारा से होने वाली NEET UG 2026 की परीक्षा 21 जून को तय की गई है. सरकार ने इस बार सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि दोबारा कोई गड़बड़ी न हो सके. इसके साथ ही अगले साल से NEET-UG की परीक्षा को पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में कराया जा सकता है ताकि पेपर लीक जैसी समस्या न हो.
यह भी पढ़ें: राजस्थान PGT परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










