NEET SS के लिए आज से शुरू आवेदन प्रक्रिया, इन स्टेप की मदद से करें Apply

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Nov 2025 10:49 AM

विज्ञापन

नीट परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

NEET SS Registration: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET SS 2025) के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ऑफिशियल वेबसाइट पर 3 बजे से लिंक एक्टिव किया जाएगा.

विज्ञापन

NEET SS Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET SS 2025) की परीक्षा के लिए आज से यानी कि 5 नवंबर से आवेदन किया जाएगा. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2025 है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे डिटेल जानकारी हासिल कर लें. 

NEET SS: 3 बजे से कर सकते हैं आवेदन

NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, natboard.edu.in. रजिस्ट्रेशन लिंक (Registration Link) दोपहर 3 बजे से एक्टिव किया जाएगा. वहीं 25 नवंबर की रात 11: 55 तक अप्लाई कर सकते हैं. 

NEET SS Registration Steps To Apply: कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं. 
  • होम पेज पर दिए गए NEET SS 2025 Registration Link पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपकों अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. 
  • अब लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें. 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

NEET SS Exam Date: कब होगी परीक्षा?

पहले नीट एसएस परीक्षा 7 और 8 नवंबर को होने वाली थी. लेकिन अब ये परीक्षा 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी.

NEET SS Full Form In Hindi: नीट एसस परीक्षा का फुल फॉर्म क्या है?

NEET SS का फुल फॉर्म है National Eligibility cum Entrance Test for Super Specialty. हिंदी में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी.

NEET SS kya Hai: नीट एसएस क्या है?

नीट एसस राष्ट्रीय स्तर की एक प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) है. यह परीक्षा उन डॉक्टरों के लिए है जो अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी करने के बाद DM (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) या MCh (मास्टर ऑफ सर्जरी) जैसे सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- UP Polytechnic कॉलेज में अब भी खाली हैं 55659 सीट्स, होगी 5वें राउंड की काउंसलिंग

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola