NEET SS Admit Card 2025 OUT: नीट सुपर स्पेशिलिटी का एडमिट कार्ड जारी, natboard.edu.in पर करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Dec 2025 1:08 PM
NEET SS एडमिट कार्ड डाउनलोड करती स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Image: Freepik)
NEET SS Admit Card 2025 OUT: नीट सुपर स्पेशलिटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जाम (NBE) की तरफ से नीट एसएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट-natboard.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
NEET SS Admit Card 2025 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जाम (NBE) की तरफ से नीट एसएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (NEET SS Admit Card 2025) जारी हो गया है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NBEMS की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक NEET SS 2025 परीक्षा 26 दिसंबर और 27 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.
यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपनी शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम अच्छे से चेक कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
NEET SS Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
- होम पेज पर NEET SS Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.
NEET SS Admit Card 2025 Download Here
NEET SS एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा निर्देश दिए होते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करनी चाहिए. अगर किसी तरह की गलती नजर आती है तो तुरंत NBEMS की हेल्पलाइन या ऑफिशियल ईमेल पर संपर्क करना चाहिए.
इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या कोई भी प्रतिबंधित सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है. नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर भी किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, देखें एग्जाम डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










