NEET PG 2024 Exam 11 अगस्त को, दो शिफ्ट में ली जाएगी परीक्षा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jul 2024 2:28 PM

विज्ञापन

NEET PG 2024 Exam

NEET PG 2024 Exam: नीट पीजी के एक्जाम डेट कि अनाउंसमेंट हो चुकी है. ये परीक्षा 11 अगस्त को ली जाएगी.

विज्ञापन

NEET PG 2024 Exam: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने पोस्टग्रेजुएट के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट या नीट पीजी (NEET PG) 2024 की संशोधित परीक्षा तिथि की घोषणा की है. अब नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त को ली जाएगी.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि नीट पीजी की परीक्षाओं को दो शिफ्ट में लिया जाएगा.

इससे पहले स्थगित की गई थी नीट पीजी की परीक्षा

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता के खिलाफ आरोपों के बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने एहतियात के तौर पर नीट पीजी (NEET PG) को स्थगित कर दिया था.

नए डेट्स देखने के स्टेप्स

natboard.edu.in पर जाएं

नीट पीजी (NEET PG) टैब खोलें

संशोधित परीक्षा तिथि की अधिसूचना पृष्ठ पर प्रदर्शित की जाएगी

संशोधित तिथि जांचें

जानें नीट पीजी परीक्षा के बारे में डिटेल्स

नीट पीजी (NEET PG) एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा है जो पूरे भारत में विभिन्न सरकारी, निजी, डीम्ड/सेंट्रल, ईएसआईसी और एएफएमएस चिकित्सा संस्थानों में पेश किए जाते हैं. छात्र नीट (NEET) के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पा सकते हैं. यह परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा देश भर में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन मोड में साल में एक बार आयोजित की जाती है. सभी मेडिकल स्नातक जो सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों से पीजी पाठ्यक्रम करना चाहते हैं, उन्हें इस परीक्षा के बारे में पता होना चाहिए. सभी एमबीबीएस (MBBS) स्नातकों को परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड (NBE) की आधिकारिक वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना आवश्यक है ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola