झारखंड सिविल कोर्ट में 410 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा, 63000 उम्मीदवार होंगे शामिल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Sep 2025 7:46 AM

विज्ञापन

झारखंड सिविल कोर्ट भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Jharkhand Civil Court Recruitment: आज झारखंड सिविल कोर्ट (Jharkhand Civil Court) के सहायक पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए पूरे और पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. परीक्षा के लिए झारखंड के कई जिलों में कुल 86 केंद्र बनाए गए हैं. सबसे ज्यादा केंद्र रांची में हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Civil Court Recruitment: झारखंड में सिविल कोर्ट (Jharkhand Civil Court) के सहायक पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में करीब 63 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे. भर्ती प्रक्रिया झारखंड हाईकोर्ट की ओर से कराई जा रही है.

Jharkhand Civil Court Recruitment: रांची में सबसे ज्यादा केंद्र 

परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य के रांची, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग जिलों में कुल 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से सिर्फ रांची में ही 41 केंद्र स्थापित किए गए हैं. रांची में सर्वाधिक संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे.

Jharkhand Civil Court Recruitment Exam Guidelines: परीक्षा में अनुशासन बनाए रखें परीक्षार्थी 

प्रभात खबर अखबार रांची एडिशन के संवाददाता को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने बताया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Jharkhand Civil Court Recruitment: 410 पदों के लिए हो रही है परीक्षा 

यह परीक्षा राज्यभर के सिविल कोर्ट में सहायक (असिस्टेंट) के 410 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है. परीक्षा के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को झारखंड के विभिन्न व्यवहार न्यायालयों में पदस्थापित किया जाएगा.

Jharkhand Civil Court Recruitment: लंबे के समय के बाद भर्ती 

इस भर्ती को लेकर उम्मीदवारों में खासा उत्साह है क्योंकि लंबे समय बाद झारखंड के सिविल कोर्ट में सहायक पदों पर इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति की प्रक्रिया चलाई जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और न्यायालय की ओर से विशेष निगरानी भी रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें- 2 लाख सैलरी के लिए झटपट कर लें आवेदन, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola