JEE Mains 2024 Admit Card: जारी हुआ जेईई मेंस का एडमिट कार्ड, फटाफट करें डाउनलोड

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन
jee exam

JEE Mains 2024 Admit Card: जेईई मेंस एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. फिलहाल एनटीए ने 4,5,6,7,8,9 औऱ 12 को होनी वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है.

विज्ञापन

JEE Mains 2024 Admit Card: जेईई मेंस अप्रैल सेशन का एडमिट कार्ड एनटीए ने जारी कर दिया है. जेईई मेंस सेशन 2 के लिए 4,5,6,8,9 और 12 तारीख की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इन तारीखों के अलावा दूसरे डेट की परीक्षा का एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बाद में जारी करेगी. इसे छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा इस डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है. इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आप अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन

JEE Mains 2024 Admit Card: चेक करें ये डिटेल्स

जेईई मेंस का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर के इन जानाकारियों को जरूर चेक करें. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, स्थान, परीक्षा की शिफ्ट, एग्जाम टाइम, पिता का नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, केटेगरी, एलिजिबिलिटी , साइन और फोटो जैसी जानकारी शामिल है. इसके अलावा एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी रहती है.

JEE Mains 2024 Admit Card: तीन पालियों में परीक्षा

जेईई मेंस अप्रैल सेशन की परीक्षा दो पालियों मे ली जाएगी. पेपर 1 की पहली शिफ्ट की परीक्षा 9 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से 6 बजे तक ली जाएगी.पेपर 2 की परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से 6 तक ली जाएगी. जेईई मेंस सेशन 1 की परीक्षा जनवरी महीने में हो चुकी है और उसका रिजल्ट भी जारी हो चुका है.

JEE Mains 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
  • जेईई मेंस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • नई लॉगिन विंडो खुलेगी
  • लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर लॉगिन करें
  • सेशन 2 मेंस एडमिट कार्ड खुल जाएगा
  • डाउनलोड कर लें.

Also Read: UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

Also Read: CUET PG 2024: जल्द जारी की जाएगी आंसर की और रिस्पांस की, ऐसे करें डाउनलोड

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola