CUET PG 2024: जल्द जारी की जाएगी आंसर की और रिस्पांस की, ऐसे करें डाउनलोड

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन
cuet pg 2024 answer key

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी 2024 के लिए जल्द ही आंसर की और रिस्पांस सीट एनटीए जारी करेगी. परीक्षा 28 मार्च को समाप्त हुई थी.

विज्ञापन

CUET PG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेस टेस्ट की आंसर की और रिस्पांस शीट अपने आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जारी करेगा. एनटीए की ओर से इसे अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है. सीयूईटी पीजी 2024 की परीक्षा 28 मार्च को खत्म हुई है. यह परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी. पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए यह परीक्षा देश भर में ली गई थी.यह परीक्षा कुल 262 शहरों में ली गई थी, जिनमें विदेश के शहर भी शामिल थे. सीयूईटी पीजी के लिए कुल 572 क्रेंद बनाए गए थे.

CUET PG 2024: आपत्ति करा सकेंगे दर्ज

सीयूईटी पीजी की परीक्षा के लिए कुल 7,68,414 आवेदन आए थे जिनमें लगभग 5,76,200 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी. आंसर की अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी करने की उम्मीद की जा रही है. आंसर की जारी होने के बाद परीक्षार्थी आपत्ति दर्ज करा सकता है. अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है. इसके लिए एक निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा. परीक्षा हर दिन 3 शिफ्ट में ली गई थी.

CUET PG 2024: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं
  • सीयूईटी पीजी आंसर की लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा
  • मांगी गई डिटेल्स भरें
  • सबमिट करें.
  • आंसर की डाउनलोड करें.

CUET PG 2024: कई विवि में प्रवेश

सीयूईटी पीजी से स्कोर से देश-विदेश के कई मान्यता प्राप्त विवि में प्रवेश मिलता है. पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए इस परीक्षा के स्कोरकार्ड का काफी महत्व है. सीयूईटी पीजी की परीक्षा 300 अंकों की हुई थी जिसके लिए 1 घंटे 45 मिनट का समय था.

Also Read: CMAT 2024: 18 अप्रैल तक सीमैट के लिए आवेदन, जल्द होगी परीक्षा तारीख की घोषणा

Also Read: Bihar Board 10th Results 2024: इस साल भी लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप 5 में शामिल 3 लड़कियां

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola