FMGE 2025: भारत लौटने का मौका! FMGE परीक्षा रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें Apply

Author : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Nov 2025 11:44 AM

विज्ञापन

FMGE परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

FMGE Registration Starts Today: 14 नवंबर से FMGE 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. FMGE दिसंबर सेशन की परीक्षा में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. परीक्षा जनवरी में होगी. वहीं रिजल्ट फरवरी महीने में जारी किया जएगा.

विज्ञापन

FMGE 2025 Registration Starts Today: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से आज से यानी कि 14 नवंबर से FMGE 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. FMGE दिसंबर सेशन की परीक्षा में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. परीक्षा जनवरी में होगी. 

FMGE 2025 Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई? 

FMGE परीक्षा के लिए 4 दिसंबर रात 11:55 तक अप्लाई कर सकते हैं. परीक्षा 17 जनवरी को आयोजित की जाएगी. FMGE की परीक्षा कंप्यूटर मोड में देश के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी. वहीं रिजल्ट 17 फरवरी को जारी किया जाएगा. 

FMGE 2025 Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं. 
  • यहां होमपेज पर FMGE रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अगले स्टेप में मांगी गई जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब लॉगिन करके फॉर्म भरें. 
  • सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 
  • अंत में फॉर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें. 

क्या है FMGE परीक्षा? 

ऐसे भारतीय स्टूडेंट जो विदेश से मेडिकल की डिग्री हासिल करते हैं लेकिन भारत में काम करना चाहते हैं, उन्हें ये परीक्षा देनी होती है. साथ ही NRI कैंडिडेट्स को भी इस परीक्षा में सफल होने के बाद ही भारत में काम करने का मौका मिलता है. 

यह भी पढ़ें- NPCIL recruitment : डिप्टी मैनेजर एवं जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 122 पदों पर आवेदन का मौका

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola