Delhi Police Constable Exam Date 2025 Out: दिल्ली पुलिस परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Nov 2025 3:59 PM
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
Delhi Police Vacancy 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस रिक्रूटमेंट के लिए परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. इस भर्ती के जरिए 7,565 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आइए, देखें परीक्षा का शेड्यूल.
Delhi Police Constable Exam Date 2025 Out: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस रिक्रूटमेंट के लिए परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. इस भर्ती के जरिए 7,565 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती के तहत महिला और पुरुष, दोनों की नियुक्ति होगी. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया है, वे अब परीक्षा में शामिल होने के लिए शेड्यूल देख सकते हैं.
Delhi Police Vacancy 2025: 21 अक्टूबर तक किए गए थे आवेदन
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत एप्लीकेशन विंडो 22 सितंबर 2025 से लेकर 21 अक्टूबर 2025 तक खुली हुई थी. इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स से 100 रुपये का आवेदन शुल्क लिया गया था. एससी, एसटी, महिला और एक्स सर्विस मैन को आवेदन शुल्क में छूट दी गई थी.
Delhi Police Vacancy: दिल्ली पुलिस के कितने पदों पर निकली है वैकेंसी?
- अनारक्षित (UR) उम्मीदवारों के लिए 3,174 सीटें
- ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों के लिए 1,608 सीटें
- एससी (SC) उम्मीदवारों के लिए 1,386 सीटें
- ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों के लिए 756 सीटें
- एसटी (ST) उम्मीदवारों के लिए 641 सीटें
Delhi Police Constable Exam Date: दिल्ली पुलिस परीक्षा की तारीख
- कांस्टेबल (ड्राइवर) परीक्षा (पुरुष)- 16 और 17 दिसंबर 2025
- कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) परीक्षा (पुरुष एवं महिला)- 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026
- हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) परीक्षा- 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026
- हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा- 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक
दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास 12वीं की डिग्री होनी चाहिए. वहीं न्यूनतम आयु सीमा 18 है और अधिकतम आयु सीमा 25 साल है. आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी.
यह भी पढ़ें- SSC MTS Havaldar Vacancy 2025: सरकारी Job वालों को बड़ा झटका! हवलदार और एमटीएस भर्ती की सीटें हुईं कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










