CSIR UGC NET Registration: सीएसआईआर नेट के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका, आज है लास्ट डेट 

Updated:
विज्ञापन

CSIR नेट परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

CSIR UGC NET Registration Last Date: CSIR UGC NET परीक्षा के अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 अक्टूबर 2025 है. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई करें. वहीं आवेदन करने से पहले एप्लीकेशन फीस, आयु सीमा जैसी अन्य जानकारी यहां से हासिल करें.

विज्ञापन

CSIR UGC NET Registration Last Date: अगर आप भी सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अप्लाई करने का सोच रहे हैं तो आपके पास ये आखिरी मौका है. CSIR UGC NET परीक्षा के अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 अक्टूबर 2025 है. ऐसे कैंडिडेट्स जो अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई करें. वहीं आवेदन करने से पहले एप्लीकेशन फीस, आयु सीमा जैसी अन्य जानकारी यहां से हासिल करें.

CSIR UGC NET Registration: एक बार बढ़ चुकी है लास्ट डेट

CSIR UGC NET परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट पहले 24 अक्टूबर थी. इसे बढ़ाकर 27 अक्टूबर कर दिया गया है. ऐसे में ये आपके पास आखिरी मौका है. अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं.

CSIR UGC NET Application Fees: आवेदन शुल्क

इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडट्स को आवेदन शुल्क देना होगा. फीस ऑनलाइन, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से दी जाएगी.

जनरल कैटेगरी- 1150 रुपये
ईडब्ल्यूएस कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी- 600 रुपये
एससी/एसटी/ दिव्यांग- 325 रुपये

CSIR UGC NET Age Limit: आयु सीमा

जेआरएफ उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. एससी, एसटी, थर्ड जेंडर, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं के लिए मैक्सिमम ऐज लिमिट 5 वर्ष तक और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 3 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है. हालांकि, पीएचडी में दाखिले के लिए कोई मैक्सिमम ऐज लिमिट नहीं है.

CSIR UGC NET: क्यों देते हैं सीएसआईआर नेट परीक्षा?

CSIR UGC NET परीक्षा के जरिए जेआरएफ, विश्वविद्यालयों में लेक्चररशिप (एलएस)
असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स चुने जाते हैं. साथ ही पीएचडी कोर्स (PhD Course) में एडमिशन मिलता है. ये परीक्षा केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमोस्फरिक, ओशियन एंड प्लांटेरी साइंसेज, लाइफ साइंसेसज, फिजिकल साइंसेज और मैथमेटिकल साइंसेज के लिए आयोजित की जाती है.

CSIR UGC NET How To Apply: कैसे करें अप्लाई?


सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
यहां होमपेज पर CSIR NET रजिस्ट्रेशन 2025 लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर लॉगिन करें.
अब अपना आवेदन फॉर्म भरें.
सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- 132 शहरों में इस डेट को होगी CTET की परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिस 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola