CSIR UGC NET December 2025 City Slip: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप जल्द, ऐसे करें डाउनलोड 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Dec 2025 10:49 AM

विज्ञापन

CSIR UGC नेट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

CSIR UGC NET December 2025 City Slip: सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें. जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की जाएगी. 18 दिसंबर 2025 को परीक्षा होगी.

विज्ञापन

CSIR UGC NET December 2025 City Slip: अगर आप भी सीएसआईआर नेट दिसंबर परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए जल्द ही सिटी स्लिप जारी की जा सकती है. इस सिटी स्लिप की मदद से परीक्षार्थियों को अपने सेंटर और परीक्षा शहर के बारे में जानकारी हो जाएगी. 

CSIR UGC NET December 2025 Exam Date: कब होगी सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा?

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा सीबीटी मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता मिलती है. 

क्या एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप अलग है?

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड दोनों अलग-अलग चीजें हैं. सिटी स्लिप के जरिए केवल जिस शहर में परीक्षा आयोजित की जा रही है, उसका पता चलेगा. वहीं एडमिट कार्ड के जरिए परीक्षा में प्रवेश मिलेगा.  

CSIR UGC NET December 2025 City Slip: सिटी स्लिप कब होगा डाउनलोड?

  • सबसे पहले CSIR NET की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं. 
  • यहां होमपेज पर एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर CSIR NET दिसंबर 2025 पर क्लिक करें. 
  • अब मांगी गई डिटेल्स डालकर लॉगिन करें. 
  • इतना करते ही सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर दिखने  लगेगा. 
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026: जेईई परीक्षा का शेड्यूल जारी, 17 मई को है एग्जाम  

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola