CSIR UGC NET 2025 Exam City Slip OUT: 28 जुलाई की परीक्षा के लिए जारी हुआ सिटी स्लिप, इस तरह करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

CSIR UGC NET 2025 City Slip

CSIR UGC NET 2025 Exam City Slip: अगर आप भी 28 जुलाई को सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है. एनटीए ने इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की है, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. सिटी स्लिप के जरिए किस शहर में परीक्षा है इसकी जानकारी हो जाएगी-

विज्ञापन

CSIR UGC NET 2025 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी किया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सिटी स्लिप देख सकते हैं. कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड भी कर सकते हैं. सिटी स्लिप की मदद से सभी कैंडिडेट्स को यह जानकारी हो जाएगी कि परीक्षा किस शहर में है. 

CSIR UGC NET 2025 Exam Date: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 28 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगा. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी. परीक्षा कंप्यूटर आधारिक मोड में होगी. 

CSIR UGC NET Exam Pattern: एग्जाम पैटर्न 

CSIR UGC NET परीक्षा का आयोजन पीएचडी कोर्सेज, JRF (Junior Research Fellowship), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए होता है. ये परीक्षा CBT मोड में होगी. परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे. तीनों सेक्शन में MCQ टाइप के प्रश्न होंगे. 

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, csirnet.nta.ac.in

CSIR UGC NET 2025 City Slip Steps to Download: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • होमपेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा सिटी स्लिप की लिंक पर क्लिक करें 
  • अब एक नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पीन आदि जैसी जानकारी दर्ज करें 
  • इतना करते ही सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर आ जाएगा 
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें 

यह भी पढ़ें- BEd डिग्री है तो इस Vacancy के लिए करें अप्लाई, हर महीने मिलेंगे 54000 रुपये

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola