बिहार बोर्ड 9वीं के छात्र मैट्रिक परीक्षा के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन, देखें अंतिम तारीख
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Sep 2025 7:47 AM
बिहार बोर्ड 9वीं रजिस्ट्रेशन (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
BSEB 9th Registration 2026: BSEB ने नौवीं में पढ़ रहे छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. अगर आप बिहार बोर्ड में पढ़ रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है.
BSEB 9th Registration 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने नौवीं में पढ़ रहे छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए है जो वर्ष 2027 (सत्र 2026-27) में होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में शामिल होंगे. बोर्ड ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की नई तिथि 1 सितंबर से 15 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गई है.
BSEB 9th Registration 2026: दोबारा शुरू हुई प्रक्रिया
इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 अगस्त तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 20 अगस्त से 3 सितंबर तक किया गया था. लेकिन अपरिहार्य कारणों से 21 अगस्त को इसे स्थगित कर दिया गया था. अब समिति ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे दोबारा शुरू किया है.
BSEB 9th Registration 2026: 12 सितंबर तक जमा करें शुल्क
बोर्ड ने साफ किया है कि इस अवधि में वे विद्यार्थी जिनका पंजीकरण शुल्क पहले ही जमा हो चुका है, लेकिन आवेदन नहीं भर पाए थे, वे अब आवेदन कर सकते हैं. विद्यालय प्रधान को यह सुनिश्चित करना होगा कि रजिस्ट्रेशन शुल्क से जुड़ा आवेदन समय पर पूरा हो. इसके लिए 12 सितंबर तक विद्यालय प्रधानों को शुल्क जमा कराने की अनुमति दी गई है.
BSEB 9th Registration 2026: निर्धारित समय के बाद नहीं स्वीकार होगा आवेदन
जिन छात्रों का शुल्क प्रधान द्वारा जमा कर दिया जाएगा, उनका रजिस्ट्रेशन आवेदन 15 सितंबर तक कभी भी ऑनलाइन भरा जा सकेगा. यदि किसी कारणवश शुल्क जमा होने के बाद भी आवेदन समय पर नहीं भरा जाता है, तो छात्र 12 से 15 सितंबर तक भी आवेदन भर सकते हैं. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके लिए विद्यालय प्रधान पूरी तरह जिम्मेदार होंगे.
BSEB 9th Registration 2026: देखें महत्वपूर्ण तारीख
- रजिस्ट्रेशन तिथि: 1 से 15 सितंबर 2025
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 12 सितंबर 2025
- आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2025
BSEB 9th Registration 2026: छात्रों को मिली राहत
इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो किसी कारणवश पिछली बार आवेदन नहीं भर पाए थे. अब उनके पास दोबारा मौका है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें और 2027 की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने का रास्ता साफ कर लें. यह कदम बोर्ड की ओर से छात्रों के हित में लिया गया है ताकि किसी भी योग्य छात्र का भविष्य अधर में न लटक सके.
यह भी पढ़ें- JEE Advance टॉपर की पहली पसंद है IIT Bombay, इतने छात्रों ने लिया दाखिला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










